Road Safety : सरगुजा जिले के विकासखण्ड मैनपाट के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलेश्वरपुर में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर विकासखण्ड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व और इसके नियमों के पालन से होने वाले फायदों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य राफेल बेक एवं BPO सतनारायण भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष व कल्पदेव यादव सहित विद्यालय के व्याख्याता समयलाल चौहान और चंद्रकांत वैष्णव समेत अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए।

आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हायर सेकेंडरी बन्दना, द्वितीय स्थान सेजेस हिंदी माध्यम नर्मदापुर और तृतीय स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम नर्मदापुर ने प्राप्त किया है। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹2500, द्वितीय पुरस्कार ₹2000, तृतीय पुरस्कार ₹1500 और साथ ही सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को ₹1000 प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, कविता, कृष्णा वर्मा एवं शीला एक्का रहे। प्रतियोगिता में मैनपाट विकासखण्ड के विभिन्न हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष ने किया।










