भारतीय ऐप कू को एक्स के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच ‘ट्विटर’ (एक्स) को एक समय टक्कर देने वाला भारत में ही बनाया गया सोशल मीडिया मंच ‘कू’ अब बंद होने जा रहा है। इसके सह- संस्थापकों ने ‘कड़े फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए एक भावुक ‘नोट’ लिखा और इसे ‘अलविदा’ कहा।  मंच के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने कहा, ‘छोटी पीली चिड़िया अंतिम अलविदा कहती है।’ मंच का प्रतीक चिन्ह (लोगो) छोटी पीली चिड़िया है।

बता दें कि भारत में ‘कू’ की लोकप्रियता 2021 के आसपास चरम पर थी। उस समय भारत सरकार का ट्विटर (अब नाम एक्स) के साथ विवाद चल रहा था और घरेलू डिजिटल मंच के परिवेश के विस्तार की मांग बढ़ रही थी। तब कू के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 94 लाख के पार चली गई थी। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में मंच के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने बताया कि कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी के लिए बातचीत से वांछित परिणाम नहीं निकले।

thetarget365

Recent Posts

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च, मार्केट में मचाएगा भारी तहलका

OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…

7 minutes ago

CG Lab Attendant Recruitment 2026: 430 पदों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…

16 minutes ago

UP Election 2027 : दादरी की धरती से अखिलेश का बड़ा दांव, क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी गणित?

UP Election 2027 :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के…

22 minutes ago

Assam Politics : अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, असम को घुसपैठिया मुक्त बनाना लक्ष्य, पहले होते थे बम धमाके

Assam Politics :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक चुनावी जनसभा को…

39 minutes ago

This website uses cookies.