Dhurandhar movie split:
Dhurandhar movie split: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में जारी हुई फिल्म की एक झलक ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने की तैयारी में है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जो रणवीर के करियर के लिए भी खास मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का रनटाइम तीन घंटे से भी ज्यादा बताया जा रहा है, जो उनकी पिछली सभी फिल्मों की अवधि से अधिक है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले 10 दिनों में फिल्म की अंतिम लंबाई को लॉक कर दिया जाएगा। यह फिल्म अपने भव्य पैमाने और विस्तृत कहानी के कारण लंबी होगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि ‘धुरंधर’ की कहानी काफी व्यापक है और इसमें कई महत्वपूर्ण किरदार हैं। सूत्र के अनुसार, “फिल्म का पूरा ज़ोर रणवीर सिंह के किरदार और उसके रोमांचक सफर पर है। लेकिन फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार भी बेहद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य धर चाहते हैं कि कहानी में कहीं भी जल्दबाजी न दिखे और हर सीन दर्शकों को रोमांचित करे।”
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि फिलहाल फिल्म की लंबाई लगभग तीन घंटे पांच मिनट के आसपास है। निर्माता जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अगले कुछ दिनों में निर्देशक आदित्य धर के साथ मिलकर इसे अंतिम रूप देंगे। अगर संपादन के बाद भी अवधि लंबी ही रहती है, तो दर्शकों को एक बेहद विस्तृत सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है।सूत्रों का कहना है कि फिल्म की लंबाई को देखते हुए मेकर्स ‘धुरंधर’ को दो भागों में रिलीज करने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ अगले साल गर्मियों में रिलीज की जा सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यदि ऐसा होता है, तो यह रणवीर के करियर की पहली ऐसी फ्रेंचाइज़ होगी जो दो भागों में विभाजित हो।
अगर रणवीर सिंह की अब तक की फिल्मों की बात करें, तो ‘दिल धड़कने दो’ (2015) 2 घंटे 51 मिनट की थी, जो अभी तक उनकी सबसे लंबी फिल्म थी। इसके बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) 2 घंटे 48 मिनट की थी। ‘83’ (2021) और ‘पद्मावत’ (2018) दोनों ही लगभग 2 घंटे 43 मिनट लंबी थीं। इसके विपरीत उनकी सबसे छोटी फिल्म ‘किल दिल’ (2014) सिर्फ 1 घंटा 57 मिनट की थी।
निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। यह फिल्म सीमा पार किए गए खुफिया अभियानों पर आधारित है, जो इसे और अधिक रोमांचक बनाती है। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होना था, लेकिन दिल्ली के लाल किले पर 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया।अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज की नई तारीख तय कर दी गई है। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और उम्मीद है कि यह रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
Read More : Sunrisers Hyderabad: कप्तानी पर सनराइजर्स का भरोसा, पैंट कमिंस को लगातार तीसरे सीजन चुनने का असली कारण
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.