Abhishek Banerjee Attack: भाजपा की सीटें घटीं तो घटा GST? अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला

Abhishek Banerjee Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटें घटने का सीधा नतीजा है। उन्होंने कहा कि “लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, इसलिए जीएसटी दरों में कटौती की गई।”

ads

अभिषेक ने दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “भाजपा ने इस चुनाव में 60 सीटें गंवाईं, उनकी संख्या 303 से घटकर 240 रह गई। अब जीएसटी भी 27% से घटाकर 18% कर दिया गया। अगर भाजपा की सीटें और घटतीं तो यह दर 9% होती। जिस दिन भाजपा शून्य पर आएगी, उस दिन जीएसटी 0% हो जाएगा।”

Adst

“बिल्ली तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ती जब तक खतरा न हो”

बंगाली कहावत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “बिल्ली तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ती जब तक उसे खतरा महसूस न हो। केंद्र सरकार भी चुनावी झटके के बाद अब जनता के हित की बात करने लगी है।”

विपक्ष शासित राज्यों को नहीं मिल रहा समय पर फंड

अभिषेक ने केंद्र सरकार पर राज्यों के प्रति भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि “जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, उन्हें समय पर फंड नहीं दिया जाता। जीएसटी कलेक्शन में से उनका उचित हिस्सा भी देर से दिया जाता है। यह सीधे तौर पर संघीय ढांचे और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है।”

ममता बनर्जी ने भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि “जीएसटी दरों में कटौती का बोझ अब राज्यों पर डाला गया है। इससे पश्चिम बंगाल को ₹20,000 करोड़ का नुकसान होगा। हालांकि, आम जनता को राहत मिलेगी, लेकिन इसके लिए श्रेय केंद्र सरकार को नहीं दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि यह TMC की पुरानी मांग थी कि जनता पर जीएसटी का अतिरिक्त बोझ हटाया जाए। साथ ही ममता ने लोगों से अपील की कि धार्मिक और भाषाई एकता बनाए रखें और समाज को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहें।

अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी के बयान न केवल केंद्र की जीएसटी नीति पर सवाल उठाते हैं, बल्कि यह भी संकेत देते हैं कि अब आर्थिक फैसले चुनावी नतीजों से प्रभावित हो रहे हैं। यह बयानबाजी आगामी राज्यों के चुनावों से पहले सियासी तापमान बढ़ा सकती है।

Read More  : Navratri 2025: देवी को चढ़ाएं पारिजात का फूल, मिलेगा सौभाग्य और मां की विशेष कृपा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.