छत्तीसगढ़

NH 130 पर डीजल लोड टैंकर दुपहिया बचाते घर में घुसी, दो लोग गंभीर

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे NH 130 डांडगांव में कदमझाड़ के पास एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। मुजफ्फरनगर से दीपका कोरबा जा रहा एक डीजल टैंकर वाहन क्रमांक UP 65 FT 0865 अचानक दुपहिया वाहन सवारों को बचाने अनियंत्रित होकर एक खपरैल मकान में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। टैंकर पलटने के बाद वाहन से डीजल लीकेज होने के कारण आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया।

जानकारी अनुसार, टैंकर चालक ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में स्टेयरिंग काटी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत सीएचसी उदयपुर भेजा गया। घटना के समय घर में मौजूद हिरेश चंद्र कुर्रे की बहन पूजा और उनकी मां बाल-बाल बच गईं।

टैंकर से डीजल लीक होने के कारण आग लगने का खतरा पैदा हो गया, जिसके चलते फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हाईड्रा वाहन की मदद से टैंकर को हटाने का काम जारी है।

thetarget365

Recent Posts

Yogendra Yadav : योगेंद्र यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, चुनावी जीत को बताया देश का सभ्यतागत संघर्ष

Yogendra Yadav :  स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…

2 minutes ago

Weather Alert : 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित देश…

8 minutes ago

Benefits of Soaked Dates : खाली पेट भीगे खजूर खाने के फायदे, एनीमिया से लेकर कब्ज तक में असरदार

Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…

2 hours ago

Adhik Maas 2026 : 17 मई से बंद हो जाएंगे शहनाई के सुर, जानें क्यों शुरू हो रहा मलमास?

Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal : बुधवार को होगा इन 4 राशियों का भाग्योदय, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…

4 hours ago

Vat Savitri Vrat 2026 : 15 या 16 मई? जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…

4 hours ago

This website uses cookies.