अंबिकापुर @thetarget365 समग्र शिक्षा अभियान के तहत दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अंबिकापुर के कलेक्टर विलास भोसकर ने गुरुवार को उन्हें एंड्रॉयड मोबाइल फोन, की-पेड, हेडफोन और एडाप्टर वितरित किए। यह वितरण समग्र शिक्षा की नवाचारी योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई में सहयोग देना है।
इस अवसर पर कलेक्टर भोसकर ने बच्चों से उनके शैक्षणिक गतिविधियों एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद किया और संबंधित शिक्षकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला मिशन समन्वयक को निर्देशित किया कि इन बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव, जिला मिशन समन्वयक रवि शंकर तिवारी, एपीसी दिनेश शर्मा सहित बीआरपी व स्पेशल एजुकेटर भी उपस्थित रहे। यह पहल दृष्टिबाधित बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Varuthini Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को सभी व्रतों में उत्तम माना…
Bushehr Nuclear Plant Attack : मध्य पूर्व में जारी ईरान, इजरायल और अमेरिका के…
Chandigarh blast : चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश मुख्यालय पर हुए सनसनीखेज…
Strait of Hormuz : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में चल रहा संघर्ष अब एक अत्यंत…
Anuppur building collapse : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई…
Suryakumar Yadav IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का उत्साह दिल्ली के अरुण…
This website uses cookies.