जिला सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 05 सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी

सूरजपुर (thetarget365)। जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच पंचायत सचिवों की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया है।

जिला पंचायत सीईओ साहू ने जनपद पंचायत भैयाथान की ग्राम पंचायतों में पदस्थ पंचायत सचिवों जिनमें लक्ष्मी प्रसाद कनेडिया ग्राम पंचायत सलका, छत्तरसाय राजवाड़े ग्राम पंचायत धरतीपारा, हीराचन्द पैकरा ग्राम पंचायत कोटेया, नंदलाल राजवाड़े ग्राम पंचायत करकोली नया एवं सुखलाल राजवाड़े ग्राम पंचायत बरौंधी के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के फलस्वरूप इन पंचायत सचिवों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 5 के तहत् लघुशास्ति अधिरोपित करते हुए आगामी माह की वेतन वृद्धि रोके जाने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों में पदस्थ पंचायत सचिवों के द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत सलका में ट्यूबवेल खनन कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने तथा ग्राम पंचायत धरतीपारा, कोटेया, करकोली नया एवं बरौंधी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य एवं एसआरएलएम शेड निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने तथा जिला/जनपद स्तर से जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के फलस्वरूप जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने संबंधित पंचायत सचिवों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए इनके आगामी माह की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

5 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

6 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

6 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

6 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

8 hours ago

This website uses cookies.