Missing in uniform distribution : शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतना अब अधिकारियों पर भारी पड़ रहा है। जिले में निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर त्रुटियों के चलते प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा (मूल पद प्राचार्य) को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मिश्रा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हितग्राही छात्रों की संख्या गलत प्रस्तुत की गई थी। इसके कारण वितरण के बाद भारी मात्रा में गणवेश शेष रह गए, जिससे शासन को अनावश्यक वित्तीय भार उठाना पड़ा। शेष गणवेशों के रखरखाव और संरक्षण की समुचित व्यवस्था न होने की स्थिति में इनके खराब होकर अनुपयोगी हो जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

शासन का मानना है कि इस लापरवाही से प्रत्यक्ष रूप से सरकारी धन की हानि की संभावना बनी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएन मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।











