ताज़ा खबर

संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : गांधी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज दर्शकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने मिले। पहले मैच में रेलवे करंजी और न्यू बॉयज क्लब भटगांव के खिलाड़ी पूरी ताकत झोंकते नजर आए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। वहीं दूसरे मैच में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब जामदोहर को 3-1 से पराजित किया।

पहला मैच रेलवे करंजी विरुद्ध न्यू बॉयज क्लब भटगांव के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने पहले हाफ से लेकर आखिरी सीटी तक गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम जाल नहीं भेद सकी। नतीजतन मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।

दूसरे मैच में मुख्य अतिथि रणविजय सिंह तोमर संरक्षक, जिला फुटबॉल संघ एवं जगजीत मिंज की मौजूदगी में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने बेहतरीन तालमेल और छोटे-छोटे पास खेलते हुए पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में लगातार दो और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि खेल के अंतिम क्षणों में जामदोहर ने एक गोल कर अंतर को कम किया, लेकिन मैच 3-1 से मेंडराखुर्द के नाम रहा।

आज के मैचों के निर्णायक दिनेश कुमार तिर्की, आयुष प्रकाश, अखिलानंद, कमलेश्वर मंगल एवं दीपक कुजूर रहे। प्रतियोगिता के तहत कल का पहला मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और रेलवे करंजी के बीच होगा।

thetarget365

Recent Posts

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

51 minutes ago

Naxal-Free India: अमित शाह की संसद में बड़ी घोषणा, 31 मार्च 2026 तक देश से जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

Naxal-Free India:  लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

2 hours ago

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 10 बजे होगा जारी, यहाँ देखें अपना परिणाम

RBSE 12th Result 2026:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…

2 hours ago

WI-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज, हार के बाद वेस्टइंडीज टीम पर लगा भारी जुर्माना

WI-W vs AUS-W:  वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…

2 hours ago

Vizag Shraddha-Style Murder: विशाखापट्टनम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका को मार फ्रिज में छिपाई लाश

Vizag Shraddha-Style Murder:  आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…

2 hours ago

This website uses cookies.