संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : गांधी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज दर्शकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने मिले। पहले मैच में रेलवे करंजी और न्यू बॉयज क्लब भटगांव के खिलाड़ी पूरी ताकत झोंकते नजर आए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। वहीं दूसरे मैच में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब जामदोहर को 3-1 से पराजित किया। पहला मैच रेलवे करंजी विरुद्ध न्यू बॉयज क्लब भटगांव के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने पहले हाफ से लेकर आखिरी सीटी तक गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम जाल नहीं भेद सकी। नतीजतन मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि रणविजय सिंह तोमर संरक्षक, जिला फुटबॉल संघ एवं जगजीत मिंज की मौजूदगी में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने बेहतरीन तालमेल और छोटे-छोटे पास खेलते हुए पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में लगातार दो और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि खेल के अंतिम क्षणों में जामदोहर ने एक गोल कर अंतर को कम किया, लेकिन मैच 3-1 से मेंडराखुर्द के नाम रहा। आज के मैचों के निर्णायक दिनेश कुमार तिर्की, आयुष प्रकाश, अखिलानंद, कमलेश्वर मंगल एवं दीपक कुजूर रहे। प्रतियोगिता के तहत कल का पहला मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और रेलवे करंजी के बीच होगा।

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज दर्शकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने मिले। पहले मैच में रेलवे करंजी और न्यू बॉयज क्लब भटगांव के खिलाड़ी पूरी ताकत झोंकते नजर आए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। वहीं दूसरे मैच में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब जामदोहर को 3-1 से पराजित किया।

ads

पहला मैच रेलवे करंजी विरुद्ध न्यू बॉयज क्लब भटगांव के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने पहले हाफ से लेकर आखिरी सीटी तक गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम जाल नहीं भेद सकी। नतीजतन मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

दूसरे मैच में मुख्य अतिथि रणविजय सिंह तोमर संरक्षक, जिला फुटबॉल संघ एवं जगजीत मिंज की मौजूदगी में फाइटर क्लब मेंडराखुर्द ने बेहतरीन तालमेल और छोटे-छोटे पास खेलते हुए पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में लगातार दो और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि खेल के अंतिम क्षणों में जामदोहर ने एक गोल कर अंतर को कम किया, लेकिन मैच 3-1 से मेंडराखुर्द के नाम रहा।

आज के मैचों के निर्णायक दिनेश कुमार तिर्की, आयुष प्रकाश, अखिलानंद, कमलेश्वर मंगल एवं दीपक कुजूर रहे। प्रतियोगिता के तहत कल का पहला मुकाबला सूरज क्लब तालपारा और ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच सरगुजा 11 अंबिकापुर और रेलवे करंजी के बीच होगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst