Football competition : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को स्वर्गीय संकल्प वर्मा, पूर्व खिलाड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक से शुरू हुई। जिला फुटबॉल संघ सरगुजा की ओर से खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगजीत मिंज, पूर्व खिलाड़ी रणविजय सिंह और पूर्व एसआई जगदाले मौजूद रहे।
पहले मैच में एफ.सी. सत्तीपारा और सेंट जान स्कूल अंबिकापुर आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने प्रथम हाफ से लेकर अंतिम समय तक गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिणाम तय करने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें एफ.सी. सत्तीपारा ने 4-1 से जीत दर्ज की।
आज के मैचों का संचालन निर्णायक मंडल के दिनेश जायसवाल, दिनेश तिर्की, प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, धनंजय सिंह, अमित पाण्डेय, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह एवं मंगल कुमार ने किया।
कल का मैच
प्रतियोगिता का अगला चरण रविवार, 7 सितंबर को खेला जाएगा। पहला मैच एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला एफ.सी. करई और सैनिक स्कूल अंबिकापुर के बीच खेला जाएगा।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.