संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : तालपारा और मेंड्राखुर्द की जीत से सुपर लीग में एंट्री

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिनभर खेले गए दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और जीत हासिल करने वाली टीमों ने सीधे सुपर लीग में जगह बनाई। पहले मुकाबले में सूरज क्लब तालपारा ने दमदार खेल दिखाते हुए सूर्य क्लब बिशनपुर को 3-1 से मात दी। तालपारा ने पहले हाफ में शानदार तालमेल के साथ लगातार तीन गोल दागकर 3-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में बिशनपुर ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन तालपारा की मजबूत डिफेंस को तोड़ नहीं पाए और मुकाबला 3-1 से तालपारा के नाम रहा। दूसरे मैच में मेंड्राखुर्द की टीम ने आखिरी पलों तक चले रोमांचक संघर्ष में सरगुजा पुलिस को 2-1 से हराया। मैच की शुरुआत में मेंड्राखुर्द ने 1-0 की बढ़त बनाई, लेकिन पुलिस टीम ने संजू के गोल की मदद से बराबरी कर ली। खेल के अंतिम क्षणों में मेंड्राखुर्द ने निर्णायक गोल कर जीत पक्की की और सुपर लीग का टिकट हासिल कर लिया।निर्णायक की भूमिका ललित किशोर, प्रकाश, अंकुश, आयुष, दख़लानंद, दीपक कुजूर, कमलेश और मंगल ने निभाई। कल शनिवार को भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मैच न्यू क्लब जामदोहर बनाम ब्राइट स्टार विश्रामपुर और दूसरा मैच न्यू फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर बनाम सरगुजा-11 के बीच खेला जाएगा।

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिनभर खेले गए दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और जीत हासिल करने वाली टीमों ने सीधे सुपर लीग में जगह बनाई।

ads
Adst

पहले मुकाबले में सूरज क्लब तालपारा ने दमदार खेल दिखाते हुए सूर्य क्लब बिशनपुर को 3-1 से मात दी। तालपारा ने पहले हाफ में शानदार तालमेल के साथ लगातार तीन गोल दागकर 3-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में बिशनपुर ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन तालपारा की मजबूत डिफेंस को तोड़ नहीं पाए और मुकाबला 3-1 से तालपारा के नाम रहा।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरदूसरे मैच में मेंड्राखुर्द की टीम ने आखिरी पलों तक चले रोमांचक संघर्ष में सरगुजा पुलिस को 2-1 से हराया। मैच की शुरुआत में मेंड्राखुर्द ने 1-0 की बढ़त बनाई, लेकिन पुलिस टीम ने संजू के गोल की मदद से बराबरी कर ली। खेल के अंतिम क्षणों में मेंड्राखुर्द ने निर्णायक गोल कर जीत पक्की की और सुपर लीग का टिकट हासिल कर लिया।निर्णायक की भूमिका ललित किशोर, प्रकाश, अंकुश, आयुष, दख़लानंद, दीपक कुजूर, कमलेश और मंगल ने निभाई।

कल शनिवार को भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मैच न्यू क्लब जामदोहर बनाम ब्राइट स्टार विश्रामपुर और दूसरा मैच न्यू फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर बनाम सरगुजा-11 के बीच खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst