अंबिकापुर में संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़

Ambikapur News : फुटबॉल प्रेमियों के लिए सरगुजा संभाग में आज से खेल का बड़ा महाकुंभ शुरू हो गया है। संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ रविवार को स्थानीय गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें संभाग की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ads

उद्घाटन समारोह में गरिमा

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरउद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर मंजूषा भगत और विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। साथ ही नगर निगम पार्षदगण, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक रविंद्र तिवारी, पूर्व खिलाड़ी रामबहादुर लम्बा, राजेंद्र सिंह राणा, विवेक सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी शामिल हुए।

Adst

पहला मैच: करंजी फुटबॉल क्लब की जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला करंजी फुटबॉल क्लब और देव नगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में करंजी क्लब ने लगातार 3 गोल दागकर जीत दर्ज की। इस तरह करंजी ने 3–0 से विजयी शुरुआत की।

मैच के रेफरी की भूमिका विल्सन कुजूर, बाल साय, प्रकाश सिंह, अभियान तिवारी, आयुषी दिवान, दिनेश जायसवाल ने निभाई, जबकि आनंद धर दीवान मैच कमिश्नर रहे।

आगे का कार्यक्रम

कल प्रतियोगिता में एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सूर्या क्लब विशुनपुर और कांति प्रकाशपुर क्लब आमने-सामने होंगे।

Adst

आयोजन की कमान

पूरे टूर्नामेंट का नेतृत्व प्रबोध मिंज लुंड्रा विधायक एवम अध्यक्ष, जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के निर्देशन और आकाश गुप्ता व अर्पण सिंह चौहान उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह का संचालन धनंजय ने किया।

संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता न सिर्फ़ खिलाड़ियों के लिए मंच बनेगी, बल्कि सरगुजा में खेल संस्कृति को नई पहचान भी देगी। अगले कुछ दिनों तक गांधी स्टेडियम में फुटबॉल का रोमांच दर्शकों को खींचने वाला है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.