छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारियों की संभागीय बैठक, CRMC और जोखिम भत्ते पर बनी रणनीति

Ambikapur News : सरगुजा मुख्यालय में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले MLT (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट) प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत MLT प्रकोष्ठ द्वारा प्रांताध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान CRMC, जोखिम भत्ता एवं पदनाम परिवर्तन जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लैब टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, ऐसे में उनकी मांगों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गईं। राजेंद्र प्रसाद दास को सरगुजा जिला, श्याम राजवाड़े को सूरजपुर जिला तथा ऋतुराज को बलरामपुर जिला के MLT प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं बरसाती गुप्ता को सरगुजा संभाग के MLT प्रकोष्ठ का संभागीय संयोजक बनाया गया।

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, संभागीय अध्यक्ष श्यामांकांत तिवारी, सुपरवाइजर प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक संजय पांडे, सरगुजा संभाग के सचिव दुर्गेश त्रिपाठी, सरगुजा जिला अध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह सहित MLT प्रकोष्ठ के बरसाती गुप्ता, नवीन कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार यादव, शैलेंद्र भगत, ऋतुराज, श्याम राजवाड़े, सबीना पैकरा, कंचन नाग, केपी सिंह, अनिल विश्वकर्मा एवं अन्य साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और मांगों के समर्थन में आगामी रणनीति पर सहमति बनी।

thetarget365

Recent Posts

Baloda Bazar gas news: बलौदा बाजार में गैस किल्लत की अफवाहों पर लगाम, कलेक्टर ने दी चेतावनी

Baloda Bazar gas news: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल…

43 minutes ago

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की आपूर्ति सीमित, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, घरेलू उपभोक्ता सुरक्षित

LPG Crisis: मध्य-पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच गहराते युद्ध के संकट ने…

47 minutes ago

Hardik Pandya news: T20 वर्ल्ड कप विजेता हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुश्किलें, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

Hardik Pandya news: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए टी20 वर्ल्ड…

1 hour ago

China OpenClaw ban: चीन को सताया डेटा चोरी का डर, सरकारी दफ्तरों में ‘ओपनक्लॉ’ चैटबॉट पर लगा बैन

China OpenClaw ban: चीन की सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से…

1 hour ago

IPL 2026: बेंगलुरु में 28 मार्च को पहला मुकाबला, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के आने पर युद्ध का ‘काला साया’!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए फैंस की लंबी प्रतीक्षा…

1 hour ago

Stock Market Crash: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ने डूबाए लाखों करोड़ रुपये

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ।…

1 hour ago

This website uses cookies.