Afghanistan Pakistan Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वह अब तक आठ युद्धों को सफलतापूर्वक रोक चुके हैं और अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रही लड़ाई को भी वे जल्द ही समाप्त कर देंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों की सीमा पर भारी संघर्ष हो रहा है और अफगानिस्तान ने 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है, जबकि पाकिस्तान ने भी अपनी ओर से 23 सैनिकों की हताहत की पुष्टि की है।
इज़राइल की यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन विमान में संवाददाता से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है। मैं अब तक कई युद्धों को रोका हूं और पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी लड़ाई को भी जल्द ही रोकना चाहता हूं। युद्ध को रोकना मेरा काम है और मैं इसे नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं करता, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए करता हूं।”
पुरस्कार जीतना नहीं
ट्रंप ने शांति प्रयासों को लेकर कहा कि कूटनीति का मकसद जीवन बचाना है, पुरस्कार जीतना नहीं। उन्होंने विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने में अपनी भूमिका को भी रेखांकित किया। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टालने के लिए टैरिफ की धमकियां दी थीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव घटा और युद्ध टल गया।
उन्होंने कहा, “अगर तुम्हारे पास परमाणु हथियार हैं और युद्ध लड़ना चाहते हो तो मैं तुम दोनों पर भारी टैरिफ लगा दूंगा। ये टैरिफ 100 प्रतिशत से लेकर 200 प्रतिशत तक हो सकता है। इस नीति की वजह से 24 घंटे के भीतर युद्ध का निपटारा हो गया। अगर टैरिफ नहीं होता तो युद्ध रोकना मुश्किल हो जाता।”
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यह बयान एक अहम कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है। अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की खबरें मिल रही हैं, वहीं पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में अफगान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। इस मामले में ट्रंप ने दोनों पक्षों को संयम बरतने और शांति स्थापित करने का आह्वान किया है।
ट्रंप का यह भी मानना है कि उनकी पहल से अब तक लाखों लोगों की जान बचाई जा चुकी है और यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह शांति के लिए लगातार काम कर रहे हैं और उनके शांति प्रयासों का मकसद केवल युद्ध को खत्म करना है, न कि किसी पुरस्कार को जीतना।
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव को जल्द सुलझाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने युद्ध रोकने में अपनी सफलता का हवाला देते हुए कहा कि टैरिफ जैसे आर्थिक उपाय भी शांति स्थापित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस बयान के बाद कूटनीतिक महत्त्व और बढ़ गया है, खासकर उस क्षेत्र के लिए जहां लगातार अस्थिरता बनी हुई है। ट्रंप के इस बयान को दोनों देशों के बीच संघर्ष को कम करने और बातचीत के रास्ते खोलने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Read More : NHAI cleanliness drive: टोल प्लाजा टॉयलेट की तस्वीर भेजें, पाएं ₹1000 का इनाम—NHAI का नया अभियान