Raigarh Double Murder :छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक आदिवासी दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह घर के आंगन में पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुवर सिंह राठिया (35) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अज्ञात हमलावरों ने डंडे या किसी अन्य भारी हथियार से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। वारदात घर के आंगन में हुई, जहां खून चारों ओर बिखरा मिला, जो हमले की क्रूरता को साफ दर्शाता है।
सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात यह रही कि जब यह खौफनाक वारदात हुई, उस वक्त दंपति के तीन छोटे बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस आशंका जता रही है कि हमलावर कोई परिचित हो सकता है, जिसने घर की स्थिति को पहले से जान रखा था।
परिजन और गांव के कोटवार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कुमार गौरव ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब गांववालों और परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्या के पीछे का मकसद अब तक साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल, किसी तरह के विवाद या पुरानी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है, जिससे यह मामला और भी पेचीदा बन गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस डबल मर्डर से पूरे रायगढ़ जिले में दहशत का माहौल है।
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने भारतीय राजनीति में…
Vijay Thalapathy : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले परिणामों के बाद अब राज्य में…
Yogendra Yadav : स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…
Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित देश…
This website uses cookies.