अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 4 जून मंगलवार को होगी। चुनाव का परिणाम-रूझान आम लोगों को दिखाने के लिए घड़ी चौक स्थित एलईडी स्क्रीन पर निर्वाचन परिणामों की जानकारी प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत द्वारा आम लोगों को चुनाव परिणाम दिखाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं अंबिकापुर के गांधी चौक में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्येक राउंड के परिणाम की घोषणा के प्रसारण हेतु स्पीकर भी लगाया गया है।
प्रशासन ने लोकसभा चुनाव मतगणना को देखते हुए कल 4 जून को ड्राई डे घोषित किया है। कल जिलेभर की समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।
Iran Girl School Missile Attack : पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान…
Instagram Love : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है…
CG Freedom of Religion Bill 2026 : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…
Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…
VIP Road Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का…
Nepal Earthquake : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने…
This website uses cookies.