छत्तीसगढ़

बिजली कंपनी की लापरवाही से तार में उलझ कर गिरे व्यक्ति की मौत, पूर्व में पुलिस कर चुकी है एफआईआर दर्ज, बढ़ेंगी धाराएं

Ambikapur News : बिजली कंपनी की लापरवाही से अंबिकापुर शहर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर रोड में बिजली तार से उलझकर गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई थी। रायपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसी कैमरे का फुटेज भी सामने आ गया है। मामले में बिजली कंपनी के विरुद्ध पूर्व में ही अपराध पंजीकृत किया था। मौत के बाद पृथक से धाराएं जोड़ी जाएंगी।

घटना 02 जुलाई के भोर चार से पांच बजे की है। बौरीपारा निवासी सुरेश सोनी स्कूटी से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सदर रोड कदम्मी चौक स्थित जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने सड़क पर बिजली का टूटा हुआ तार लटक रहा था, जिसमें उलझने के कारण सुरेश सोनी सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वे करीब एक घंटे तक अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर किया गया। सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

मृतक के भतीजे अभिषेक सोनी ने बताया कि उक्त हादसे का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि लटकता तार सड़क पर दुर्घटना का कारण बना। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के लिए विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 125 ए व 289 के तहत प्राथमिकी की है।

बताते चलें कि अंबिकापुर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के तार असुरक्षित तरीके से लगे हुए हैं। कई स्थानों पर लटकते और झूलते तारों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई ट्रांसफार्मर भी खुले हुए हैं। सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण भविष्य में भी दुर्घटना हो सकती है।

पढ़ें संबंधित खबर

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार लौटा, प्रैक्टिस में जड़ा गगनचुम्बी छक्का; शार्दुल ठाकुर की ली चुटकी!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन का खुमार चढ़ने लगा है और…

2 minutes ago

Pakistan Afghanistan Conflict: काबुल में खून की होली पर भारत का गुस्सा, पाकिस्तान को दुनिया में करेगा अलग-थलग?

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से आई एक हृदयविदारक खबर ने पूरी दुनिया…

15 minutes ago

Pakistan Air Strike Kabul: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला, तालिबान ने दी ‘महायुद्ध’ की चेतावनी

Pakistan Air Strike Kabul: दक्षिण एशिया में तनाव एक खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है।…

27 minutes ago

IPL 2026: चैंपियन RCB को तगड़ा झटका, जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर, क्या खतरे में है खिताब का बचाव?

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन टूर्नामेंट…

31 minutes ago

This website uses cookies.