Political Dynasty India: राजनीति में वंशवाद और अपराध: चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Political Dynasty India: देश की राजनीति में वंशवाद और आपराधिक छवि वाले नेताओं की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 21% सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

ads

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वंशवादी नेता

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश वंशवादी नेताओं के मामले में सबसे ऊपर है। यहां कुल 604 सांसदों, विधायकों और एमएलसी में से 141 (23%) नेता राजनीतिक परिवारों से हैं। महाराष्ट्र इस सूची में दूसरे नंबर पर है, जहां 403 में से 129 (32%) नेता सियासी परिवारों से हैं।

ads

कांग्रेस में सबसे ज्यादा वंशवादी नेता

राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस में सबसे ज्यादा वंशवादी नेताओं की संख्या 32% है। इसके बाद भाजपा में 18%, और माकपा में 8% ऐसे नेता हैं जो राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

महिला नेताओं में भी आपराधिक छवि

रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला सांसद-विधायकों में 28% ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें से 15% पर हत्या या हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं।

47% मंत्रियों पर आपराधिक मामले

देश के 643 मंत्रियों में से 302 (47%) ने स्वीकार किया है कि उन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 174 मंत्री ऐसे हैं, जिन पर हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

केंद्र सरकार के 72 मंत्रियों में से 29 (40%) पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पार्टीवार आपराधिक मंत्री

भाजपा: 336 मंत्रियों में से 136 (40%) पर केस, 88 (26%) पर गंभीर आरोप

कांग्रेस: 61 में से 45 (74%) पर केस, 18 (30%) पर गंभीर आरोप

डीएमके: 31 में से 27 (87%) मंत्री आरोपी

टीएमसी: 40 में से 13 (33%) पर केस

TDP: 23 में से 22 (96%) पर केस

आप पार्टी: 16 में से 11 (69%) पर केस

11 राज्यों में 60% से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी में 60% से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में घिरे हुए हैं। दूसरी ओर, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और उत्तराखंड के किसी भी मंत्री पर कोई केस नहीं है।

अरबपति मंत्रियों की भरमार

ADR के विश्लेषण में शामिल 643 मंत्रियों की कुल संपत्ति ₹23,929 करोड़ है। औसतन प्रत्येक मंत्री के पास ₹37.21 करोड़ की संपत्ति है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8 अरबपति मंत्री हैं

आंध्र प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 4 अरबपति मंत्री

केंद्र सरकार के 72 मंत्रियों में से 6 मंत्री (8%) अरबपति हैं

पार्टीवार अरबपति मंत्री

भाजपा: 14 मंत्री अरबपति (4%)

कांग्रेस: 11 मंत्री अरबपति (18%)

TDP: 6 मंत्री अरबपति (26%)

आम आदमी पार्टी, JDS, शिवसेना, NCP और जनसेना पार्टी के मंत्री भी अरबपति की सूची में शामिल हैं।

ADR की रिपोर्ट वंशवाद, आपराधिक छवि और संपत्ति के स्तर पर देश की राजनीतिक स्थिति का गंभीर चित्र प्रस्तुत करती है। यह सवाल उठाती है कि क्या भारत का लोकतंत्र वास्तव में योग्यता आधारित है या परिवार और पैसे की राजनीति हावी होती जा रही है? चुनावी सुधार और राजनीतिक पारदर्शिता आज पहले से कहीं ज्यादा ज़रूरी हो गई है।

Read More : Ganesh Visarjan Accident: कर्नाटक के हासन में गणेश विसर्जन जुलूस में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आकर 4 की मौत, 20 घायल

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.