Thetarget365

शहर की तीसरी आंखों पर लगा ग्रहण

निगरानी में लगे 39 सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे काम

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर शहर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने लगे हैं। यह एक गंभीर समस्या है जो न केवल सुरक्षा की कमी को दर्शाती है, बल्कि अपराधियों को भी प्रोत्साहित करती है।

सरगुजा पुलिस ने शहर सुरक्षा के लिए चौक चौराहों सहित शहर के अन्य हिस्सों में करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कैमरों की तस्वीरें पुलिस कंट्रोल रूम में लगाए गए बड़ी स्क्रीनों पर आती हैं। इंटिग्रिटेड कंट्रोल रूम के माध्यम से हर सीसी कैमरे से आने वाली तस्वीरों पर नजर रखी जा रही थी। शहर में लगे इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी-लूटपाट सहित अन्य घटना में शामिल रहने वाले कई आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता भी मिल चुकी है। रख रखाव व मेंटेनेंस के अभाव में पिछले कुछ दिनों से इनमें से 39 कैमरे खराब होकर बंद हो गए हैं।

देखें वीडियो 👇

शहर की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरों पर ग्रहण लगा हुआ है। संभवतः यही कारण है की बीते कुछ दिनों से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओ में इजाफा हुआ है। शहर में चोरी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे ब्रम्हास्त्र का काम करते है। सरगुजा पुलिस ने भी माना है की शहर में लगे कैमरो से आरोपियों को पकड़ने में काफ़ी हद तक पुलिस को सफलता मिलती है। जिन्हें अब पुलिस विभाग दुरुस्त करवाने की बात कह रहा है।

अपराधियों को अपराध छिपाने का मिलता है मौका

सीसीटीवी कैमरे शहर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे अपराधियों को पहचानने और उन्हें पकड़ने में मदद करते हैं। लेकिन जब ये कैमरे खराब हो जाते हैं, तो अपराधियों को अपने अपराधों को छिपाने का मौका मिलता है।

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा है कि बिलासपुर की एजेंसी को जानकारी दे दी गई है। एजेंसी जल्द ही अंबिकापुर पहुंचकर बंद सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करेगी। जिसके बाद शहर भर की निगरानी के लिए कैमरे सुचारू रूप से चलने लगेंगे।

thetarget365

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

4 hours ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

4 hours ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

4 hours ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

4 hours ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

5 hours ago

This website uses cookies.