Thetarget365

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए लोन बंद करवाकर इंश्योरेंस के रकम ठगी का मामला

अंबिकापुर @thetarget365 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए लोन बंद करवाकर इंश्योरेंस का पैसा ठगी करने के मामले में थाना धौरपुर पुलिस टीम ने फाइनेंस कंपनी के 02 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा इंश्योरेंस की रकम 18 हजार रुपये निकलवाकर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों के कब्जे से तीन हजार रुपये नगद, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं लोन निकालने का फॉर्म बरामद किया गया है।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोरी निवासी धनीराम ने बीते 29 सितंबर को थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी लालो बाई वर्ष 2021 में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के शाखा शंकरगढ़ से 72 हजार रुपये लोन निकाली थी, जिसका वह समय पर किस्त पटा रहा था। इसी बीच फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे एवं अन्य कर्मचारी संजय कुमार साहू द्वारा मिलकर व्यक्तिगत लाभ के लिए लोन में नामित व्यक्ति धनीराम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लोन बंद करवा दिया गया एवं लोन खाते पर प्राप्त इंश्योरेंस की रकम 18 हजार रुपये को उसकी पत्नी लालो बाई से अपना बताते हुए छलपूर्वक आहरण करवाकर ले लिया गया।

मामले में रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318(3), 336(3), 338, 340(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे 27 वर्ष निवासी छिंदिया पटना जिला कोरिया व संजय कुमार साहू 25 वर्ष निवासी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर, दोनों हाल-मुकाम शंकरगढ़ जिला बलरामपुर को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो इन्होंने छलपूर्वक राशि आहरण करवाकर लेना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उपनिरीक्षक आरएन पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक मुनेश्वर पन्ना, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Bollywood Movies : बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जो बनते-बनते रह गईं, ठंडे बस्ते पहुंचीं

Bollywood Movies : भारतीय सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड में हर साल कई मेगा बजट फिल्मों…

15 seconds ago

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

24 minutes ago

Rajnandgaon Fraud : राजनांदगांव डोंगरगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे स्कूल कोड से दिलाई परीक्षा

Rajnandgaon Fraud :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…

35 minutes ago

Raipur Delhi Flight : रायपुर-दिल्ली फ्लाइट पर बड़ा असर, इंडिगो ने घटाईं उड़ानें, यात्री परेशान

Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…

43 minutes ago

Former TMC MLA Arrested : प्रयागराज में टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास गिरफ्तार, बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी

Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…

54 minutes ago

IPL 2026 Final : IPL फाइनल महामुकाबले पर मंडराया बारिश का साया, फैंस की बढ़ी चिंता

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…

1 hour ago

This website uses cookies.