छत्तीसगढ़

ED raid Chhattisgarh : ED की छापेमारी पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा: भूपेश बघेल के घर रेड, कांग्रेस का सदन में हंगामे का ऐलान

ED raid Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर छापा मारा, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार विरोध की तैयारी कर ली है। इस छापेमारी को लेकर सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं।

प्रश्नकाल में विरोध की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक प्रश्नकाल के दौरान ईडी की कार्रवाई का मजबूती से विरोध करेंगे। पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन की योजना बनाई है। विधानसभा का यह अंतिम दिन है, जहां कई विभागों से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन और योजनाओं पर चर्चा होनी है, लेकिन ईडी रेड ने सत्र को विवादों के घेरे में ला दिया है।

वित्त मंत्री पेश करेंगे वार्षिक प्रतिवेदन

आज के दिन विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन पेश किए जाने हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, खराब सड़कों और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए हैं। लेकिन ईडी रेड की वजह से ये मुद्दे हाशिए पर जा सकते हैं।

सत्र का चौथा दिन भी रहा हंगामेदार

गुरुवार को भी विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। डीएपी खाद की आपूर्ति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट कंपनियों को खाद दे रही है, जिससे किसान वंचित हो रहे हैं। इस मुद्दे पर सदन में तीखी नारेबाजी हुई।

कांग्रेस विधायक पहुंचे गर्भगृह

हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के गर्भगृह में पहुंचकर प्रदर्शन किया। बार-बार समझाने के बावजूद जब वे वापस नहीं लौटे, तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ा जा रहा है, संसदीय मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।” इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही पांच मिनट बाद दोबारा शुरू

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकी गई, लेकिन पांच मिनट बाद दोबारा शुरू कर दी गई। हालांकि तब तक माहौल पूरी तरह से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझ चुका था। माना जा रहा है कि ईडी छापेमारी के बाद आज का दिन और भी तूफानी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अपने अंतिम दिन विवाद और विरोध की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड ने कांग्रेस को आक्रोशित कर दिया है, और अब सत्र के दौरान संसदीय मर्यादा और राजनीतिक टकराव के बीच संतुलन बनाना विधानसभा अध्यक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Read More : Rajkishore Nishad death : JDU नेता राजकिशोर निषाद की संदिग्ध हालात में मौत: परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस हादसा बता रही

Thetarget365

Recent Posts

UPPSC 2026 Recruitment : यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी का बड़ा ऐलान, खुलेंगे सरकारी नौकरी के द्वार।

UPPSC 2026 Recruitment : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के…

45 minutes ago

Rajasthan Royals Sale : स्टील किंग मित्तल और पूनावाला की एंट्री, क्या अब बदल जाएगी रॉयल्स की किस्मत?

Rajasthan Royals Sale :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाजार में एक ऐसी खबर आई…

49 minutes ago

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा प्रहार, 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त, कारोबारियों के घर मिला 3kg सोना

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की…

55 minutes ago

IMD Heatwave Alert : क्या मई में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? आईएमडी की नई चेतावनी ने डराया

IMD Heatwave Alert :  अप्रैल की भीषण गर्मी झेलने के बाद मई की शुरुआत में…

1 hour ago

Sadbhav Yatra : निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, चंपारण से जेडीयू की नई सियासी पारी का आगाज

Sadbhav Yatra : बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए पूर्व…

1 hour ago

West Bengal Elections Results : ईवीएम के साथ खेल का डर! शुभेंदु के आरोपों ने बंगाल में मचाया हड़कंप

West Bengal Elections Results : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 को होने वाली विधानसभा…

2 hours ago

This website uses cookies.