Oplus_16777216
Electrocution murder : जिले के अधौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि पहली पत्नी ने अपने पति को ही करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक मनोज गुप्ता (50) दूसरी पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहता था, लेकिन बीती रात उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता (45) ने घर बुलाया। वहां मनोज को हाथ-पांव बांधकर इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार वारदात के समय घर में बेटी और दामाद भी मौजूद थे। उन्होंने पहले मनोज के हाथ-पांव बांधे और फिर रात में वापस लौट गए। देर रात पार्वती ने अकेले ही पति को करंट देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पार्वती ने खुद को बीमार बताया और जिला अस्पताल में भर्ती हो गई।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, जहां मनोज का शव अर्धनग्न हालत में मिला। टीआई भूपेंद्र साहू ने बताया कि “हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई लगती है। शव के हाथ-पांव बंधे हुए मिले हैं। प्रथम दृष्टया करंट से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।”
गौरतलब है कि मनोज ने करीब दो साल पहले एक 22 वर्षीय पंडो युवती से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद घर में विवाद बढ़ गया था। उसने अपनी जमीन, दुकान और वाहन समेत पूरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों के नाम कर दी थी, बावजूद इसके उस पर डेढ़ करोड़ रुपये की मांग कर दबाव बनाया जा रहा था।
Read More : Amit Shah on China : अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: पूछा- चीन के साथ आपका क्या रिश्ता है?
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.