Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग, 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं, पुलिस जांच में जुटी

Elvish Yadav : हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर तड़के सुबह फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित उनके घर पर करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के समय एल्विश यादव विदेश में थे।

ads

सुबह 5:30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने की गोलीबारी

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें से दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं।

ads

गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने बताया कि गोलीबारी में एक दर्जन से अधिक राउंड फायर हुए। हालांकि एल्विश के पिता का कहना है कि करीब 25-30 राउंड गोलियां चलाई गईं। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई, जबकि एल्विश का परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता है।

घटना के समय घर में कौन था?

हमले के दौरान घर पर एल्विश की मां और एक केयरटेकर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। गोलीबारी के बाद से परिवार बेहद दहशत में है।

पुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा किए और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर कहां से आए और किधर भागे, इसकी जांच जारी है।

नहीं मिली धमकी, नहीं दर्ज कराई शिकायत

एल्विश यादव या उनके परिवार को पहले किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी। साथ ही परिवार की तरफ से अब तक इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। इस वजह से अचानक हुई गोलीबारी ने सभी को चौंका दिया है।

फाजिलपुरिया पर भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि कुछ समय पहले हरियाणा के ही मशहूर गायक फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की घटना हुई थी। एक महीने के भीतर इस तरह की दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More  : Andhra Pradesh Crime: पति के प्यार में बाधा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग रच डाली हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.