Andhra Pradesh Crime: पति के प्यार में बाधा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग रच डाली हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Andhra Pradesh Crime : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां पथपट्टनम की एससी कॉलोनी से 7 अगस्त को 27 वर्षीय नल्ली राजू का शव उसकी बाइक के पास बरामद हुआ। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध मौत का लगा, क्योंकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि राजू को नींद की गोलियां खिलाकर दम घोंटकर मारा गया है।

ads

पत्नी और प्रेमी का चला षड्यंत्र

पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब राजू की पत्नी मौनिका से पूछताछ की गई। पता चला कि मौनिका का गुंडू उदय कुमार नामक युवक से अफेयर था। शादी को आठ साल हो चुके थे और मौनिका के दो बेटे भी हैं। बावजूद इसके, वह प्रेमी से दूरी नहीं बना पाई। पति राजू इस रिश्ते के खिलाफ था और कई बार पत्नी को समझा चुका था। यही कारण था कि मौनिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Adst

नींद की गोलियां और तकिये से घोंटा दम

हत्या की रात यानी 5 अगस्त को मौनिका ने राजू के खाने में पांच नींद की गोलियां मिला दीं। आधी रात के बाद उसने प्रेमी उदय कुमार को बुलाया। उदय अपने दोस्त मल्लिकार्जुन के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने मिलकर तकिया रखकर राजू का दम घोंट दिया।

इसके बाद आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पहले राजू की बाइक एससी कॉलोनी के बाहर खड़ी की, फिर उसके शव को वहां फेंक दिया ताकि लगे कि वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है।

CCTV फुटेज से टूटा झूठ

पुलिस ने जब मोंडी गोला स्ट्रीट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो इसमें उदय कुमार और मल्लिकार्जुन संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए। दोनों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद साजिश का पूरा राज खुल गया।

मासूम बनने का नाटक

हत्या के बाद मौनिका ने रिश्तेदारों को फोन कर कहा कि उसका पति रात में घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन जब ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना दी तो मौनिका वहीं पहुंची और मासूम बनने के लिए जोर-जोर से रोने लगी। लेकिन पुलिस की गहन जांच में उसकी साजिश उजागर हो गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में पुलिस ने मौनिका, गुंडू उदय कुमार और मल्लिकार्जुन को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

Read More : Chhattisgarh Cabinet Expansion : 18 अगस्त तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए चेहरे शामिल होने की संभावना

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.