खेल

ICC Women’s World Cup 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, भारत को पॉइंट्स टेबल में झटका

ICC Women’s World Cup 2025: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के आठवें लीग मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस रोमांचक लो-स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाज़ी और कप्तान हेदर नाइट की संयमित बल्लेबाज़ी की बदौलत जीत हासिल की।

बांग्लादेश की पारी ढही 178 रनों पर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश महिला टीम ने 49.4 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सोभना मोस्तारी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि रबेया खान ने 27 गेंदों में तेज़तर्रार नाबाद 43 रन जोड़े। रुबिया हैदर ने भी 30 रन की अहम पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सकीं।

बांग्लादेश की टीम ने 211 डॉट गेंदें खेलीं, जिससे साफ हुआ कि इंग्लिश गेंदबाज़ों ने उन्हें बांधकर रखा। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट झटके। लिन्सी स्मिथ, चार्ली डीन और एलिस कैप्सी को 2-2 सफलता मिली, जबकि लॉरेन बेल ने 1 विकेट लिया।

हेदर नाइट की कप्तानी पारी से इंग्लैंड की जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर्स 29 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद हेदर नाइट और नैट सिवर-ब्रंट ने पारी को संभाला। हालांकि सिवर-ब्रंट 32 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन कप्तान नाइट ने मोर्चा संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला।

हेदर नाइट ने 111 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए और एलिस कैप्सी तथा चार्ली डीन के साथ अहम साझेदारियां कर इंग्लैंड को जीत की ओर ले गईं। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 46.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर, भारत को झटका

इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड दोनों ने अब तक 2-2 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (NRR) के चलते इंग्लैंड टॉप पर है और भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है।इंग्लैंड की यह जीत न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि टूर्नामेंट में उनकी स्थिति को भी मजबूत करेगी। दूसरी ओर, भारतीय टीम को अब आने वाले मुकाबलों में नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा ताकि सेमीफाइनल की दौड़ में टॉप पोजिशन बनाए रखी जा सके।

Read More : Prithvi Shaw Dismissal Viral Video: 181 रन पर आउट होकर भड़के पृथ्वी शॉ, गेंदबाज पर उठाया बल्ला – लाइव मैच में झगड़े का वीडियो वायरल

Thetarget365

Recent Posts

Chhattisgarh Development: आजादी के 78 साल बाद भी ‘जुगाड़ के पुल’ पर जिंदगी, छत्तीसगढ़ के इस गांव में विकास बना सपना

Chhattisgarh Development:  छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित दंतेवाड़ा जिले का बड़ेपल्ली गांव आज के आधुनिक…

56 seconds ago

Hindu New Year 2083 : चैत्र प्रतिपदा पर करें ये 5 महाउपाय, पूरे साल बरसेगी सुख-समृद्धि

Hindu New Year 2083: सनातन धर्म की गणना के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

4 minutes ago

Religious Controversy: बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला, योगी आदित्यनाथ को बताया ‘नकली हिंदू’

Religious Controversy: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे,…

1 hour ago

Union Cabinet Decisions: केंद्रीय कैबिनेट का ‘भव्य’ फैसला, देश में बनेंगे 100 नए औद्योगिक शहर, बदल जाएगी भारत की सूरत

Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 18 मार्च 2026 को हुई…

1 hour ago

Rupee All Time Low: रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ ऑल-टाइम लो पर, गोल्डमैन सैक्स का दावा- ₹95 तक जा सकता है डॉलर

Rupee All Time Low: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुधवार का दिन मुद्रा बाजार (Forex Market)…

2 hours ago

IPAC ED Raid Case : सुप्रीम कोर्ट में फंसीं ममता बनर्जी? आईपैक रेड में दखल पर कोर्ट सख्त

IPAC ED Raid Case : IPAC से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के मामले…

2 hours ago

This website uses cookies.