Fake Ambassador India : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गाजियाबाद से एक फर्जी राजनयिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामला अजीब है, लेकिन पूरी तरह सच्चा! STF नोएडा यूनिट ने दावा किया है कि गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक फर्जी दूतावास कई महीनों से सक्रिय था, जो अंटार्कटिका के एक काल्पनिक देश ‘वेस्ट्राक्टिका’ का था। इस फर्जी दूतावास को हर्षवर्धन नामक एक व्यक्ति चला रहा था, जो खुद को ‘राजदूत’ बताता था।
हर्षवर्धन ने इलाके में एक आलीशान घर किराए पर लेकर उसे ‘दूतावास’ में तब्दील कर दिया था। घर के बाहर हमेशा राजनयिक नंबर प्लेट वाली महंगी कारें खड़ी होती थीं। हर्ष खुद को न सिर्फ वेस्ट्राक्टिका, बल्कि सबोर्गा, पुल्विया, और लोडोनिया जैसे काल्पनिक देशों का भी राजदूत बताता था। उसके पास फर्जी पासपोर्ट, फर्जी ID कार्ड, और सरकारी मुहरों से सुसज्जित कागजात मौजूद थे, जो उसे एक वैध राजनयिक की तरह प्रस्तुत करते थे।
पुलिस की कार्रवाई में हर्षवर्धन के फर्जी दूतावास से कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुई हैं:
चार लग्जरी कारें जिन पर राजनयिक नंबर प्लेट लगी थीं
12 नकली राजनयिक पासपोर्ट
भारतीय विदेश मंत्रालय की फर्जी मुहरें और दस्तावेज
34 अलग-अलग देशों व कंपनियों की रबर स्टैम्प
दो फर्जी प्रेस कार्ड, दो नकली पैन कार्ड
44.5 लाख रुपये नकद, और कई देशों की विदेशी मुद्रा
इन सबके आधार पर STF को शक है कि हर्षवर्धन किसी अंतरराष्ट्रीय ठगी या मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
‘वेस्ट्राक्टिका’ नामक देश की स्थापना 2001 में अमेरिकी नौसेना अधिकारी ट्रैविस मैकहेनरी ने की थी। उसने खुद को इसका ‘ग्रैंड ड्यूक’ घोषित किया था। यह नकली देश 620,000 वर्ग मील क्षेत्रफल का दावा करता है और इसके कथित 2,356 नागरिक हैं — लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से कोई भी उस क्षेत्र में नहीं रहता। वेस्ट्राक्टिका का झंडा, मुद्रा और वेबसाइट भी है, लेकिन आज तक किसी भी मान्य राष्ट्र ने इसे मान्यता नहीं दी है।
STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि हर्षवर्धन ने यह जालसाजी व्यक्तिगत लाभ के लिए की थी, या वह किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या जासूसी गिरोह का हिस्सा है। उसका नेटवर्क किन-किन देशों या लोगों से जुड़ा है, इसकी भी गहन जांच की जा रही है।
गाजियाबाद में एक शांत-से दिखने वाले घर के भीतर राजनयिक दिखावे की आड़ में करोड़ों का फर्जीवाड़ा चल रहा था। हर्षवर्धन की गिरफ्तारी के बाद STF अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर ये नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन हैं। यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़ी संवेदनशीलताओं को भी गंभीर रूप से छूता है।
Read More : Kanpur police missing : कानपुर कमिश्नरेट से 53 पुलिसकर्मी लापता, घर और मोबाइल दोनों से संपर्क नाकाम
Navodaya Vidyalaya success : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री स्कूल…
VIP Culture : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…
Simplicity Initiative : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…
CBI Director : केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद…
UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…
Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…
This website uses cookies.