Farm Crisis : खाद संकट, महंगी बिजली और डीजल उपलब्धता को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Farm Crisis : खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले खाद की उपलब्धता, बिजली बिल में वृद्धि और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर सरगुजा जिला किसान कांग्रेस ने बुधवार को किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठन का आरोप है कि खाद की कमी और बढ़ती लागत के कारण किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ads

कृषक अधिकार आंदोलन के तहत जिला किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं ग्रामीण अध्यक्ष नागेश्वर यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अजीत वसंत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रति एकड़ खाद की मात्रा में कटौती वापस लेने, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली बिल वृद्धि पर रोक लगाने, डीजल की सहज उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने तथा फसलों की बिक्री का एकमुश्त भुगतान करने जैसी मांगें शामिल हैं।

ads

किसान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खाड़ी युद्ध और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देशभर में खाद का संकट गहरा गया है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के किसानों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित होगा और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

जिला किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण छोटे और सीमांत किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष नागेश्वर यादव ने कहा कि खाद संकट के साथ-साथ बिजली बिलों में वृद्धि ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ किए जाने की मांग की।

प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री नुरुल अमीन सिद्दीकी ने पेट्रोल पंपों पर जरीकैन में डीजल बिक्री पर प्रतिबंध को किसानों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की। साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों को एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई।

इस दौरान पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, मोहम्मद इस्लाम, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, अमित सिंहदेव, बलराम यादव, रामविनय सिंह, मदन जायसवाल, अनिल सिंह, डॉ. लालचंद यादव, संजीव मंदिलवार, आलोक सिंह, ए.पी. सांडिल्य, रशीद अहमद, संजय सिंह, शिवभरोष बेक, लुकस एक्का, कलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.