Thetarget365

संजय पार्क के पास खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग

अंबिकापुर @thetarget365 गुरुवार दोपहर शहर के अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के पास उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई। घटना में एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस को भी आंशिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सानिया ट्रेवल्स की बस कई महीनों से संजय पार्क के पास खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पास ही में किसी ने कचरे में आग लगाई थी, जो धीरे-धीरे फैलकर बस तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

हालांकि कुछ लोगों का संदेह है कि बस में जानबूझकर आग लगाई गई हो, ताकि इंश्योरेंस क्लेम लिया जा सके। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग हादसा थी या किसी साजिश का नतीजा। फिलहाल घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा ली है। पुलिस व प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

thetarget365

Recent Posts

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

16 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

31 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

42 minutes ago

Rahul Gandhi Martial Arts: राहुल गांधी बने मार्शल आर्ट्स गुरु, नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के घातक दांव-पेंच

Rahul Gandhi Martial Arts: देश की राजनीति की गहमागहमी के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

This website uses cookies.