Thetarget365

अंबिकापुर के दर्रीपारा में लेनदेन विवाद पर मारपीट, नौ लोगों पर FIR

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर के दर्रीपारा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट,पत्थर और मिट्टी के खप्पर से हुए हमले में एक पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घटना से दर्रीपारा मोहल्ले में माहौल गरमा गया था। मारपीट करने वाले युवाओं की गुंडागर्दी से लोग सहमे रहे। मामले में पुलिस ने विशाल साहू, अमन मिश्रा सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीकृत किया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य भयभीत हैं। उनका कहना है कि जिन युवकों को उन्होंने अपने सामने बड़े होते देखा है उन्हीं युवकों ने सारी मर्यादाएं लांघ कर जिस तरीके से घटना कारित की है वह शांत शहर के लिए अच्छा संकेत नहीं है। घटना के बाद काफी देर तक दर्रीपारा मुख्य मार्ग में गहमागहमी का माहौल।रहा। स्थिति ऐसी निर्मित हो गई थी कि कुछ देर के लिए लोगों के पैर ठिठक गए थे। वे दूर से ही गुंडागर्दी को महसूस किया है। पूरा मामला पुराने लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। राशि लेनदेन को लेकर ही मारपीट की यह गंभीर घटना हुई है। देर शाम पुलिस बल ने मोहल्ले में शांति बनाएं रखने फ्लैग मार्च भी किया।

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दर्रीपारा निवासी नमोनारायण सिंह ने मणिपुर थाने में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार बुधवार की दोपहर विशाल साहू, अमन मिश्रा के साथ कुल नौ युवक बुधवार की दोपहर नमोनारायण सिंह के घर पहुंचे। यहां उनके बेटे और बहू के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी हमला किया गया। इस घटना में उनके पुत्र, पुत्र वधु के साथ परिवार के कुछ अन्य लोगों को चोटें आई हैं। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

एएसपी के अनुसार पत्थरबाजी भी हुई है। कुल नौ लोगों के विरुद्ध समुचित धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपित पक्ष की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत थाने में नहीं किए जाने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। एएसपी ने बताया कि लेनदेन के विवाद पर ही मारपीट की घटना हुई है।

thetarget365

Recent Posts

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

7 minutes ago

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

13 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

17 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

26 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

42 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

46 minutes ago

This website uses cookies.