अग्रवाल समाज पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के खिलाफ थाने में एफआईआर आवेदन

Pratappur News : फेसबुक पर एक व्यक्ति द्वारा अग्रवाल समाज को निशाना बनाकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरुद्ध अग्रवाल समाज लामबंद हो गया है। मामले को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने प्रतापपुर थाने में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज करने आवेदन दिया है। थाना प्रभारी अमित कौशिक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ads

सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि अनावेदक विनयशील नामक व्यक्ति जो कि खुद को अपनी आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य एवं कुनकुरी का नगर सेवक बताता है। उसने 8 सितंबर को अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए इसी फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है कि (बीजेपी के लिए एक अग्रवाल के जान की कीमत 50 लाख है, आदिवासी, ओबीसी यादव और कुम्हार के जान की कीमत 5 लाख #जातिवादी_भाजपा) इस पोस्ट का उद्देश्य सीधे तौर पर अग्रवाल समाज को बदनाम करना है।

Adst

इस पोस्ट से ऐसा परिलक्षित हो रहा है कि अग्रवाल समाज को अन्य समाजों के सामने नकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर एक दुश्मन के रूप में दिखाया गया है। यह पोस्ट अग्रवाल समाज को एक ऐसे समूह के रूप में चित्रित करती है जिसे किसी राजनैतिक दल द्वारा अनुचित लाभ दिया जा रहा है। इस पोस्ट से सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। इस तरह के झूठे और भड़काऊ बयानों से सामाजिक सद्भाव भी बिगड़ सकता है।

इस पोस्ट से अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है जो किसी भी तरह से बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। ऐसा कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएन‌एस) के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आवेदन में अनावेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने मांग की गई है। आवेदन सौंपने के दौरान अग्रवाल सभा प्रतापपुर के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव नारायण अग्रवाल, आनंद मित्तल, मुकेश गर्ग, दीपक चंद मित्तल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।

संभागीय अग्रवाल महासभा के निर्देश पर दिया एफ‌आईआर करने आवेदन

अग्रवाल समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में अग्रवाल सभा प्रतापपुर के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के निर्देश पर 10 सितंबर को समाज के सभी लोगों के साथ बैठक कर अनावेदक विनयशील के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए प्रतापपुर थाने में एफआईआर करने आवेदन दिया गया है। आवेदन के साथ आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.