अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र के ग्राम टपरकेला स्थित बांस नर्सरी में रविवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लगी आग ने तेजी से पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
ग्रामीणों ने बांस की सूखी पत्तियों को हटाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों ने दिनभर कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया था, परंतु शाम होते-होते आग फिर से भड़क गई।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग के रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सहायता की मांग की है। वहीं, बांस नर्सरी में आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है।
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…
Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
This website uses cookies.