गैस चूल्हा व सिलिंडर से अचानक फैली आग ने लिया भीषण रूप, दो युवक गंभीर

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के गाइनपारा, सुभाषनगर स्थित जयगुरु कालोनी में शनिवार सुबह किराए के एक घर में गैस चूल्हा व सिलिंडर से अचानक फैली आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की घटना जिस मकान में हुई उसमें दो युवक किराए में रहते हैं। आग से सामान को बचाने के चक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर में रखा राशन, कपड़ा, किताबें, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान पूरी तरह जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/C_DLiIKiKo2/?igsh=MXRwYjRhb2M2bnB3Zg==

जानकारी अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाइनपारा में प्रदीप गाइन के मकान के एक हिस्से में कोरिया जिला निवासी मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार किराए पर रहते हैं। युवक शनिवार सुबह गैस जलाकर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर व चूल्हा के बीच से आग तेजी से कमरे मे फैलने लगी। दोनों युवकों ने मदद के लिए शोर मचाते हुए वहां रखे सामान को निकालने का प्रयास किया। कमरे में काफी सामान रखा था। दोनों युवक कमरे के भीतर मोटरसाइ‌किल को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग की चपेट में आने दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में फायर चालक सोबरन दास, फायरमैन गौरव पाठक, सुशील खलखो, राजेश्वर गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा घटना स्थल पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से झुलसे दोनों युवकों को फायर टीम के द्वारा एक निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल दोनों युवक
आग की लपटों से गैस टंकी हुई गर्म, बड़ी दुर्घटना टली

  फायरमैन गौरव पाठक ने बताया कि दमकल टीम के आने से पहले आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। घर के भीतर मोटरसाइकिल व गैस की टंकी थी। तत्काल कमरे में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गैस टंकी काफी गर्म हो गई थी। इसके फटने का खतरा था। कमरे के भीतर टंकी फटने से मामला गंभीर हो सकता था।

thetarget365

Recent Posts

SDM Car Accident : सूरजपुर में बड़ा हादसा, एसडीएम की तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी

 SDM Car Accident :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…

5 minutes ago

Dinesh Mahant Thakordas : रिटायरमेंट के बाद शुरू किया सफर, 10 हजार डिलीवरी कर दुनिया को चौंकाया

Dinesh Mahant Thakordas :  कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…

9 minutes ago

UP Home Guard Recruitment : यूपी होमगार्ड के 41,000 पदों की परीक्षा तिथि जारी, यहाँ देखें पूरा कैलेंडर

 UP Home Guard Recruitment :  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

13 minutes ago

Gucchi Mushroom : गुच्छी मशरूम की खेती से बनें मालामाल, एक किलो की कीमत 40 हजार, किसानों के लिए वरदान

Gucchi Mushroom :  आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…

22 minutes ago

PM Address Nation : तमिलनाडु की धरती से गरजे मोदी, महिला बिल रोकने वालों को बताया ‘पापी’

PM Address Nation :शनिवार रात 8:30 बजे, जब पूरा देश टेलीविजन स्क्रीन के सामने मौजूद…

1 hour ago

This website uses cookies.