छत्तीसगढ़

Hasdeo River Drowning: हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए पांच लोग डूबे, तीन अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन रोकने से परिजनों में बेचैनी

Hasdeo River Drowning:  जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में शनिवार को हसदेव नदी में नहाने गए पांच युवाओं में से तीन लापता हो गए हैं। हादसे के बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन रात होने की वजह से ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। हादसे की पुष्टि एएसपी उमेश कश्यप ने की है।

पिकनिक बना दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले के 3 युवक और 2 युवतियां देवरी गांव के पास हसदेव नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। शाम ढलते-ढलते सभी लोग नहाने के लिए नदी में उतर गए। हल्के अंधेरे और गहराई का अंदाजा न होने के कारण सभी लोग नदी के तेज बहाव में बहने लगे।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो की जान बची

नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब युवाओं को डूबते देखा तो तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में कूद गए। उनकी कोशिशों से एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी तीन युवक-युवती गहराई में समा गए। डूबने वालों में बिलासपुर के दो युवक और एक युवती शामिल हैं।

रेस्क्यू रोकने से नाराज़ परिजन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को देर शाम रोक दिया गया। लापता युवाओं के परिजनों और ग्रामीणों ने रेस्क्यू बंद करने पर नाराजगी जताई है और मांग की है कि जब तक तीनों को खोज नहीं लिया जाता, अभियान लगातार चलाया जाए।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट, अगली सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू होगा

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हादसे में तीन लोग अब भी लापता हैं और रेस्क्यू टीम को अलर्ट रखा गया है। रविवार सुबह होते ही फिर से गोताखोरों की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

सावधानी जरूरी, प्रशासन ने दी चेतावनी

इस हादसे ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि नदियों और जलाशयों में बिना सुरक्षा इंतजाम के नहाना बेहद खतरनाक हो सकता है। खासकर पिकनिक या पर्यटन स्थलों पर लोगों को स्थानीय परिस्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

Read More : Nankiram Kanwar Protest: ननकीराम कंवर ने बदला धरने का फैसला, कलेक्टर को हटाने की मांग पर नरम रुख

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

6 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

6 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

6 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

6 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

7 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

7 hours ago

This website uses cookies.