अंबिकापुर @thetarget365 पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर छत्तीसगढ़ में अवैध पैरामेडिकल संस्थाओं की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेश में ऐसे कोर्स को चलाकर कुछ संस्थाएं चारागाह बनाकर मेहनत की कमाई को लूट का जरिया बना चुकी हैं। उक्त आरोप एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष चन्दन गुप्ता ने लगाया है।
चंदन गुप्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया गरीब बच्चों के पालकों का पैसे लूट रहे हैं। गरीब बच्चे इन शिक्षा माफिया से सामना नहीं कर सकते हैं। वह गरीब बच्चों को उलझा कर रखते हैं इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो जाता है। इन शिक्षा माफियाओं का बड़े-बड़े नेताओं व अधिकारियों से सांठगांठ रहता है, जिस कारण गरीब बच्चों के पक्ष में सुनवाई की भी उम्मीद कम रहती है। गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए चक्कर काटते रहते हैं। प्रदेश में लैब अटेंडेंट, ओटी तकनीशियन, ड्रेसर, एक्सरे तकनीशियन आदि पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर ऐसे संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनके पास छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता है ही नहीं। गुप्ता ने आगे कहा कि ये कालेज मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के विश्वविद्यालय की मान्यता का दावा कर रहे हैं। यहां विज्ञापन और अन्य माध्यमों से छात्रों को भ्रमित कर उनसे सालाना 60 से एक लाख रुपये तक मोटी फीस लेकर प्रवेश देते हैं, लेकिन यहां न शिक्षा का ठिकाना है और न ही परीक्षा और डिग्री का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल सिर्फ 11 संस्था है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे फर्जी पैरामेडिकल संस्थाओं की जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है जिससे गरीबों का आर्थिक व मानसिक दोहन बंद हो सके।
Iran Girl School Missile Attack : पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान…
Instagram Love : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है…
CG Freedom of Religion Bill 2026 : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…
Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…
VIP Road Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का…
Nepal Earthquake : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने…
This website uses cookies.