Thetarget365

फुटबॉल प्रतियोगिता : सरगुजा फुटबाल अकादमी और सरगुजा पुलिस की टीम ने अपने-अपने मैच जीते

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले में शुक्रवार को सरगुजा फुटबाल अकादमी व सरगुजा पुलिस की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए। इन दोनों टीमों ने 3-3 अंक हासिल किया।

प्रथम मैच संत इग्निस चर्च नमना कला विरुद्ध सरगुजा फुटबाल अकादमी के मध्य खेला गया। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त होने के बाद दूसरे हाफ़ में सरगुजा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों ने तेज गति से फुटबाल खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा फुटबाल अकादमी अंबिकापुर की टीम के साथ खेलते हुए घनश्याम ने लगातार दो गोल किया। तीसरा गोल अनपरस ने किया। इस तरह सरगुजा फुटबॉल अकादमी अंबिकापुर की टीम ने 3-0 से लीग मैच की जीत की शुरुआत की और तीन अंक प्राप्त किया।

आज का दूसरा मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा के मध्य खेला गया। सरगुजा पुलिस के लिए पहले और दूसरे हाफ़ में संजू ने एक-एक गोल कर टीम को 2-0 मैच में जीत दिला दी। मैच के निर्णायक ललित किशोर, दिनेश तिर्की, अखिलानंद, मंगल, दीपक कुजूर, राम बहादुर लामा, सीमा तिर्की तथा आयुष ने मैच को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

शनिवार का मैच

शनिवार को दो मैच खेला जाएगा। प्रथम मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा विरुद्ध संत इग्नासीयूस चर्च नमनाकला के मध्य तथा दूसरा मैच सूरज क्लब तालपारा विरुद्ध ट्राइबल टाइगर ए के बीच खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Former TMC MLA Arrested : प्रयागराज में टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास गिरफ्तार, बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी

Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…

3 minutes ago

IPL 2026 Final : IPL फाइनल महामुकाबले पर मंडराया बारिश का साया, फैंस की बढ़ी चिंता

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…

15 minutes ago

CBSE Controversy : राहुल गांधी से मिले वेदांत, CBSE विवाद पर हुई अहम चर्चा

CBSE Controversy : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मूल्यांकन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े…

49 minutes ago

West Bengal Politics : ममता बनर्जी ने क्यों कहा ‘लोकतंत्र की हत्या’? बंगाल में अब क्या होने वाला है?

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख…

55 minutes ago

This website uses cookies.