Thetarget365

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ में 35 से अधिक नक्सली मारे जाने की खबर

रायपुर @thetarget365 दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में शुक्रवार को मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। इस दौरान भारी हथियार बरामद भी किए गए। मुठभेड़ में 35 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।

शाम साढ़े 7 बजे बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने 28 लाशें मिलने की खबर दी थी। पुलिस ने अनौपचारिक रूप से बताया है कि नक्सल-लाशें दो ज़िलों में हैं, और संख्या 38 तक हो सकती है।

घने जंगल के बीच अंधेरा भी हो चुका है, इसलिए वहां लाशें ढूंढना मुश्किल है, और कल सुबह की रौशनी में कुछ और लाशें मिल भी सकती हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ में नक्सलियों के आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस के जवानों को रवाना किया। दंतेवाड़ा और नारायणपुर के संयुक्त पुलिस दल द्वारा नक्सलियों की घेराबंदी की गई।

एक-47 सहित अन्य हथियार बरामद

पुलिस जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली। जिसमें नक्सली सामग्रियों का जखीरा मिला, इनमें एके-47 राइफल और एसएलआर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक हथियार प्रमुख रूप से शामिल है। पुलिस बल के वापस आते ही मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

thetarget365

Recent Posts

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने SIR का तीसरा चरण शुरू किया, 4 राज्यों में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान

SIR Phase 3:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र…

20 minutes ago

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, लड़की को बचाने गए पांच लोगों की मौत

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे…

28 minutes ago

Bollywood Movies : बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जो बनते-बनते रह गईं, ठंडे बस्ते पहुंचीं

Bollywood Movies : भारतीय सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड में हर साल कई मेगा बजट फिल्मों…

33 minutes ago

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

57 minutes ago

Rajnandgaon Fraud : राजनांदगांव डोंगरगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे स्कूल कोड से दिलाई परीक्षा

Rajnandgaon Fraud :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…

1 hour ago

This website uses cookies.