अंबिकापुर @thetarget365 नगर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मैच खेला गया। प्रतियोगिता में आज सरगुजा फुटबॉल एकेडमी विरुद्ध न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा की टीम बराबरी पर रही जबकि ट्रायबल टाइगर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज का दूसरा मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा विरुद्ध ट्रायबल टाइगर के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ के शुरुआती समय से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए एलियास के दो गोल तथा विलसन के एक गोल की बदौलत प्रथम हाफ तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। मैच के दूसरे हाफ मे दुग्गा के टीम ने अच्छे तालमेल से खेलते हुए पियूष तिवारी के द्वारा स्कोर को कम करने का प्रयास किया गया लेकिन दुग्गा के टीम वापसी नही कर पायी। इस तरह ट्रायबल टाइगर के टीम ने 3-1 से मैच जीतकर सेमी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
आज के मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की, ललित किशोर, राजू, आयुष, मैच कमिश्नर राम बहादुर लांबा, अखिलानंद, दीपक कुजूर, मंगल, अमित पांडे एवं कॉमेंटेटर धनंजय सिंह थे।
कल का मैचकल इस प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच सरगुजा पुलिस अंबिकापुर विरुद्ध सूरज क्लब तालपारा के मध्य खेला जाएगा तथा दूसरा मैच सरगुजा फुटबाल एकेडमी अंबिकापुर विरुद्ध JFC कुन्नी के मध्य खेला जाएगा। पहला मैच ठीक 2:00 बजे आरंभ हो जाएगा।
PM Modi in Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय और विख्यात…
Takes Charge as CDS : भारतीय रक्षा क्षेत्र और सैन्य नेतृत्व में आज एक नए…
Sonarpur Attack : पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने…
IPL 2026 Final Match : आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में पूरे 70 लीग मैच,…
Viral video : इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बेहद ही अजीबोगरीब और…
Modern Kiwi Farming : भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ा…
This website uses cookies.