छत्तीसगढ़

Football tournament : संभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, कंचनपुर और परसोढ़ी की जीत

Ambikapur News : संभागीय स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांच और जोश से भरे रहे। पहला मैच ट्राईब्रेकर तक खिंचा तो वहीं दूसरे मुकाबले में अंतिम मिनट तक जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला।

पहला मैच : कंचनपुर बनाम कुन्नी

दिन का पहला मैच फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर और फुटबॉल क्लब कुन्नी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में दोनों ओर से कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। नतीजतन मैच का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ, जहां कंचनपुर ने 4–3 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरा मैच : सूरजपुर बनाम परसोढ़ी

दूसरे मैच में वी.सी. फुटबॉल क्लब सूरजपुर और फुटबॉल क्लब परसोढ़ी आमने-सामने थे। सूरजपुर के खिलाड़ी राजू ने पहले हाफ में गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी। लेकिन दूसरे हाफ में परसोढ़ी ने जोरदार वापसी की। मुकेश और आकाश टोप्पो ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 2–1 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही और परसोढ़ी की टीम विजेता बनी।आज के मुकाबलों का संचालन रेफरी दिनेश तिर्की, आयुष कुमार, अंकुश कुमार, पुनीत रजवाड़े, अखिलानंद, मंगल कुमार और दीपक कुजूर के नेतृत्व में किया गया।

कल के मुकाबले

गुरुवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला एफ.सी. कर्रा और यूनाइटेड क्लब अंबिकापुर के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच एफ.सी. क्लब हर्राटिकरा और न्यू स्टार क्लब कोटया के बीच खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

1 hour ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

1 hour ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

1 hour ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

2 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

2 hours ago

Election Commission Decision : इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला, काउंटिंग सेंटर पर अब QR कोड से मिलेगी एंट्री

Election Commission Decision :  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी…

2 hours ago

This website uses cookies.