Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में अलायंस एयर के द्वारा मंगलवार को किए गए ट्रायल लैडिंग और एयरलाइन कंपनी की भावी योजनाओं को लेकर कंपनी के सीईओ विनित सूद से टेलीफोनिक चर्चा की है। मंगलवार को दरिमा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर का 72 सीटर प्लेन ट्रायल लैडिंग के लिए उतरा था। इसके लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने अंबिकापुर को नियमित विमान सेवा से त्वरित रुप से जोड़ने का आग्रह किया है। इस पर विनित सूद ने नियमित सेवाओं के लिए कंपनी द्वारा की जा रही प्रक्रियाओं का हवाला दिया और बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के साथ अंबिकापुर विमानन सेवा के नक्शे में आ जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को आश्वस्त किया कि विमानन सेवा प्रारंभ करने को लेकर छत्तीसगढ राज्य से होने वाली प्रक्रियाओं के शीघ्र संपादन के लिए वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से स्वयं चर्चा करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को यह सुझाव दिया कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी तक के विमान सेवा से विमानन सुविधा की शुरुआत हो। भविष्य में अंबिकापुर को दिल्ली, कोलकाता, रांची, हैदराबाद, मुम्बई के हवाई अड्डों से भी जोडा जाए। सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा पर अलायंस एयर के सीईओ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस पर अमल करने का आश्वासन दिया है।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.