अंबिकापुर @thetarget365 जिले में दो दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य आदर्श विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 की भव्य शुरूआत बुधवार को अम्बिकापुर के स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो, विधायक बैकुंठपुर भैयालाल राजवाड़े, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, राज्य स्तरीय एकलव्य आदर्श विद्यालय संचालन समिति के सचिव नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार जनजातीय वर्ग के लिए काम कर रही है, इसी दिशा में आदिवासी छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दर्शाते हुए भवन विहीन सभी स्कूलों के लिए निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सरगुजा संभाग को हवाई रूट से जोड़ने एयरपोर्ट की शुरुआत की गई और इसी कड़ी में दिसंबर माह में सरगुजा से नियमित उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है। शासन द्वारा किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए में धान खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए पारिश्रमिक भुगतान दिया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में जो चयनित होंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। खेलकूद से बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही करियर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अच्छे से खेलें, पढ़े और छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने में अपना योगदान दें।
विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा में किया जा रहा है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी यहां अपना पूरा ध्यान खेल में लगाएं। यह दो दिन का अवसर बेहतर प्रदर्शन करने का है, इसके बाद राष्ट्रीय स्तर में खेलने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए पढ़ाई और सर्वांगीण विकास के लिए एकलव्य विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राज्य स्तरीय एकलव्य आदर्श विद्यालय संचालन समिति के सचिव नरेन्द्र दुग्गा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज यहां राज्य स्तरीय चतुर्थ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है। शासन द्वारा जनजातीय बच्चों के विकास के लिए एकलव्य स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों के समग्र विकास के लिए शासन द्वारा यह प्रयास किया गया है। यह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता बच्चों के विकास में सहयोगी होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 एकलव्य स्कूलों के छात्र शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाडियों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन में 21 खेल होंगे जिसमें चार जोन सरगुजा, बस्तर, मध्य-1 कोरबा और मध्य-2 राजनांदगांव 1100 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ 152 प्रभारी शिक्षक भी रहेंगे। सुविधानुसार विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थान चयनित किया गया है जिसमें स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, तीरंदाजी, हैंडबॉल तथा पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में हॉकी, ताइक्वांडो हॉल में ताइक्वांडो एवं मुक्केबाजी होगा।
इसी तरह गांधी स्टेडियम में बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉलीवॉल तथा गांधी स्टेडियम के खेलो स्टेडियम हॉल में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो एवं शतरंज हॉल में शतरंज के साथ ही जिम हॉल में भारोत्तोलन का प्रदर्शन होगा। वहीं चौपाटी स्थित बैडमिंटन हॉल में योगा एवं जिम्नास्टिक तथा गांधीनगर तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी।
IPL 2026 Captains Meet: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के…
Delhi Karol Bagh Bus Accident: देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले करोल…
Trump Iran War Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तेवरों…
Raigarh Elephant Menace: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष (Human-Elephant…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से शुष्क…
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…
This website uses cookies.