Thetarget365

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार, राजपुर तहसील के हल्का क्रमांक 17 ओकरा में तैनात पटवारी पवन पांडे ने रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर अजय पावले से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पवन पांडे को रिश्वत की रकम 12 हजार रुपये स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। एसीबी ने बताया कि पटवारी की इस मांग से पीड़ित अजय पावले परेशान था, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पटवारी पवन पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया गया है। एसीबी अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी की सूचना देने में संकोच न करें।
thetarget365

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ₹3 का झटका आ चुका

Petrol Diesel Price Hike :  देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…

14 minutes ago

Gaza Flotilla 2026 : गाजा नाकेबंदी तोड़ने निकला 50 नावों का कारवां, इजरायल के सामने बड़ी चुनौती

Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…

22 minutes ago

Mumbra Murder Case : लापता इंजीनियर की लाश ड्रम में मिलने से सनसनी, जानिए खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Mumbra Murder Case :  उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…

35 minutes ago

Siliguri Bulldozer Drive : बंगाल में दिखेगा योगी मॉडल, सिलीगुड़ी में अवैध कब्जों पर चलेंगे यूपी के बुलडोजर

Siliguri Bulldozer Drive : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही…

39 minutes ago

Trump Xi Jinping US Decline : शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बाइडेन काल में हुआ अमेरिका का पतन

Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…

46 minutes ago

This website uses cookies.