13 वर्षीय बालिका से गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार, घटना में 2 नाबालिग थे शामिल

अंबिकापुर (thetarget365)। शादी से लौट रही 13 वर्षीय बालिका से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद घटना में शामिल चारों आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार गत 9 जून की रात लड़की अपने सहेलियों के साथ शादी में गई हुई थी। देर रात लौटते समय रास्ते में बाइक सवार आकाश टोप्पो और 16 वर्षीय किशोर ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने साथ जंगल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथी क्रिसमस टोप्पो और एक नाबालिग को भी मौके पर बुला लिया। दोनों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के साथ रेप किया। लड़की जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। 10 जून को तड़के सुबह पीड़िता को होश आया, तो वो किसी तरह अकेले वापस अपने घर पहुंची। घटना से सहमी लड़की ने किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। लड़की को गुमसुम और सहमा देखकर जब मां ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद लड़की ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश टोप्पो 21 वर्ष निवासी रामनगर अंबिकापुर, क्रिसमस टोप्पो 20 वर्ष निवासी कोरिमा अंबिकापुर और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

thetarget365

Recent Posts

गुनाह का बोझ नहीं सह पाया: 9 दिन बाद खुद पहुंचा थाने

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…

2 hours ago

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

3 hours ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

3 hours ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

3 hours ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

3 hours ago

This website uses cookies.