छत्तीसगढ़

ट्रेक्टर से गांजा तस्करी मामला: सासाराम से तीन आरोपी पकड़ाए, दो लग्जरी कारें जब्त

Balrampur News : बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। ट्रेक्टर के जरिए गांजा तस्करी के चर्चित मामले में पुलिस ने “एंड टू एंड” कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी सहित 2 अन्य सहयोगी आरोपियों को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

125 किलो गांजा बरामदगी से शुरू हुई थी कार्रवाई

मामले की शुरुआत 26 अगस्त 2025 की रात हुई थी, जब ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से ट्रेक्टर-ट्रॉली के नीचे बने चेंबर में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जाया जा रहा था। बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा घाट में ट्रेक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर पुलिस ने मौके से 125 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर जप्त किया था। इस मामले में ट्रेक्टर चालक अनुज कुमार निवासी आदमापुर, थाना सासाराम (रोहतास) को 2 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

साइबर तकनीक से आरोपियों की पहचान, बिहार से हुई गिरफ्तारी

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देश पर मामले में “एंड टू एंड” जांच करते हुए अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश तेज की गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के आदेशानुसार विशेष अनुसंधान टीम गठित कर साइबर सेल की तकनीकी सहायता से गहन विश्लेषण किया गया।

इस क्रम में पहले ज्ञानचंद पासवान को अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार किया गया। विवेचना को आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव सहित धीरज कुमार सिंह एवं विनय पासवान की पहचान की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सासाराम, बिहार से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया गया और 12 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पायलटिंग में प्रयुक्त दो कारें जप्त, पुलिस टीम की अहम भूमिका

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी के दौरान पायलटिंग में इस्तेमाल की गई एक मारुति ब्रेजा कार और एक टोयोटा ग्लैंजा कार को भी जप्त किया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू, उप निरीक्षक केपी सिंह, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, सचिन सिंह, आकाश तिवारी, हरिशंकर यादव सहित थाना सासाराम (रोहतास) पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बलरामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अंतरराज्यीय गिरोहों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

4 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

8 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

8 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

8 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

8 hours ago

This website uses cookies.