Gaurav Gogoi : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा द्वारा उनकी पत्नी पर लगाए गए गम्भीर आरोपों का करारा जवाब देते हुए पार्टी पर ‘सस्ते प्रचार’ में लिप्त होने का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया मीडिया को दिए साक्षात्कार में गोगोई ने कहा, “भाजपा सिर्फ अपमान, झूठे आरोप और कीचड़ उछालने की राजनीति करती है। यही उनका असली चेहरा है।” उन्होंने इसे एक गहरी असुरक्षा की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा की यह रणनीति जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश है।
गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए महिलाओं का अपमान करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, “वे लगातार विपक्षी नेताओं की पत्नियों और महिलाओं को निशाना बनाकर राजनीति को जहरीला बना रहे हैं। यह उनके चरित्र की झलक है।” उन्होंने इस पूरे विवाद को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार सिर्फ प्रचार की राजनीति करती है और जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगी है।
भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबोर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एलिजाबेथ ने पाकिस्तान के योजना आयोग के मुख्य सलाहकार तौकीर शेख के अधीन इस्लामाबाद में काम किया था और वह लंबे समय तक पाकिस्तान में सक्रिय रहीं। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका जुड़ाव अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की संस्था से भी रहा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मुद्दे को तूल देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “एक युवा नेता की पत्नी के बारे में विस्फोटक आरोप सामने आए हैं। यदि ये सही हैं, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उस नेता को तत्काल सभी तथ्य जनता के सामने रखने चाहिए।” इस बयान के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गोगोई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
गौरव गोगोई ने भाजपा के आरोपों को ‘बेबुनियाद और अपमानजनक’ करार देते हुए उन्हें पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेकर राजनीति को भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उनके पास जनता को दिखाने लायक कोई विकास कार्य नहीं है। गोगोई ने दो टूक कहा, “मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिशें मुझे डराने के लिए नहीं, बल्कि भाजपा की असुरक्षा को दर्शाने के लिए हैं।”
गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। जहां भाजपा इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे एक ‘सस्ती साजिश’ और महिला विरोधी राजनीति करार दे रही है। अब देखना होगा कि यह मामला राजनीतिक बहस में किस दिशा में आगे बढ़ता है, और क्या भाजपा अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण प्रस्तुत करती है।
Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता…
Women Reservation Bill : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आज महिला सशक्तिकरण और…
Sitapur Gang Rape Case : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सामने आए सामूहिक…
Chhindwara Wedding Drama : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला…
Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…
Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…
This website uses cookies.