Ghana helicopter crash: घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश: रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की मौत, देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Ghana helicopter crash: कैरेबियन देश घाना में एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में दो कैबिनेट मंत्रियों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सरकार ने हादसे के बाद देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। यह दुर्घटना राजधानी अकरा से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हुई, जब हेलीकॉप्टर अचानक रडार से गायब हो गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

ads

रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह

मृतकों में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद शामिल हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वायुसेना के तीन क्रू मेंबर्स और सत्तारूढ़ पार्टी एनडीसी (नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस) के उपाध्यक्ष भी हादसे का शिकार बने।

Adst

सरकारी बयान के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर अकरा से सुबह 9:12 बजे रवाना हुआ था और ओबुआसी की ओर जा रहा था, जहां मंत्रियों को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेना था। लेकिन उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद उसका संपर्क ATC से टूट गया। राहत एवं बचाव दल ने कुछ घंटों की तलाश के बाद मलबे से सभी 8 शव बरामद कर लिए।

क्रू मेंबर्स की पहचान

मारे गए अन्य प्रमुख लोगों में नेशनल सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर अल्हाजी मुनिरू मोहम्मद, पूर्व कृषि मंत्री और एनडीसी के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग भी शामिल हैं। वायुसेना के क्रू मेंबर्स की पहचान स्क्वाड्रन लीडर पीटर बाफेमी अनाला, फ्लाइंग ऑफिसर मैनिन ट्वुम-अम्पाडु और सार्जेंट अर्नेस्ट एडो मेन्सा के रूप में हुई है।

घाना के राष्ट्रपति जताया शोक

घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने इस हादसे को “राष्ट्रीय क्षति” करार देते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबराह ने कहा, “इन सभी अधिकारियों ने देशसेवा के दौरान अपने प्राण गवांए हैं, और देश उन्हें सदा याद रखेगा।”

Adst

दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी या मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जनीति और प्रशासनिक ढांचे के लिए बड़ा झटका

डॉ. एडवर्ड ओमान बोमाह, पेशे से चिकित्सक, हाल ही में रक्षा मंत्री नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह संचार मंत्री और पर्यावरण उपमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके थे। इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद एक चर्चित युवा नेता थे और पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।

यह हादसा घाना की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे के लिए एक बड़ा झटका है। पूरे देश में शोक की लहर है और सत्तारूढ़ दल ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

Read More : Mithun Chakraborty : भड़काऊ भाषण मामले में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोलकाता हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.