Gold Heist : सीतापुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी पार, स्कूटी से बैग उठाकर फरार हुआ बदमाश

Gold Heist : सरगुजा के सीतापुर मुख्य बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी से भरा बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। ज्वेलरी दुकान संचालक दुकान का शटर खोलने के लिए कुछ पल के लिए स्कूटी से दूर हुआ और इसी दौरान बदमाश स्कूटी में रखा बैग उठाकर फरार हो गया। बैग में करीब 1 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण होने की बात सामने आई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

ads

जानकारी के मुताबिक सीतापुर निवासी अरुण देव की सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर हाईस्कूल के पास श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रविवार सुबह करीब 11:20 बजे वे सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बैग को स्कूटी के सामने वाले हिस्से में रखा और दुकान का शटर खोलने चले गए।

Adst

इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर स्कूटी से बैग पार कर दिया और वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब अरुण देव वापस लौटे तो स्कूटी से बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बैग गायब होने के बाद दुकान संचालक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में एक युवक स्कूटी से ब्लैक कलर का बैग उठाकर भागता हुआ दिखाई दिया है। इसके बाद तत्काल सीतापुर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने के रास्ते और उसकी पहचान का पता लगाया जा सके।

रेकी के बाद वारदात की आशंका

ज्वेलरी संचालक के मुताबिक वह रोजाना दुकान बंद होने के बाद कीमती आभूषण घर ले जाते थे और सुबह दुकान खोलने के समय उन्हें वापस लेकर आते थे। ऐसे में पुलिस इस संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले से रेकी की हो और दुकान संचालक की गतिविधियों पर नजर रखी हो।

सीतापुर के मुख्य बाजार में व्यस्त समय के दौरान हुई इस वारदात से व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.