Take

Google Gemini AI Nano Banana Saree : वायरल हुआ बनाना साड़ी ट्रेंड, महिला ने बताया सच्चाई का राज

Google Gemini AI Nano Banana Saree : सोशल मीडिया पर इन दिनों गूगल जेमिनी का ‘बनाना एआई साड़ी ट्रेंड’ तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरें जेमिनी एआई में अपलोड करके उन्हें साड़ी पहने हुए विंटेज लुक में तब्दील कर रहे हैं। लेकिन इसी ट्रेंड के चलते एक महिला का ऐसा अनुभव सामने आया है, जिसने लाखों लोगों को चौंका दिया है।

इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में महिला ने दावा किया कि जब उसने भी यह ट्रेंड फॉलो किया और अपनी फोटो के साथ एक प्रॉम्प्ट डाला, तो जेमिनी ने जो इमेज बनाई उसमें उसकी बॉडी का ऐसा हिस्सा दिखा जिसमें एक मोल (तिल) था – जो असली तस्वीर में कहीं नजर नहीं आ रहा था।

महिला ने वीडियो में कहा “मैंने कल रात यह ट्राई किया और जो देखा वो बहुत डरावना था। मेरी फोटो में एक तिल दिख रहा है जो मेरे शरीर के उस हिस्से पर है, जो मैंने उस तस्वीर में नहीं दिखाया था। यह बहुत ही अजीब और डरावना है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ।” महिला ने आगे चेतावनी देते हुए कहा “जो भी लोग सोशल मीडिया या एआई प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटोज अपलोड कर रहे हैं, कृपया सतर्क रहें।”

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

यह वीडियो अब तक करीब 70 लाख बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कई यूजर्स ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। एक यूजर ने लिखा “मेरे टैटू जो किसी भी फोटो में नहीं दिखते, वो भी एआई इमेज में दिख गए। ये समझ से बाहर है।”दूसरे यूजर ने टिप्पणी की “गूगल और जेमिनी जुड़े हुए हैं। ये आपकी पुरानी फोटोज, वीडियो और ऑनलाइन डेटा को स्कैन करके रियलिस्टिक इमेज बनाते हैं।”

विशेषज्ञों की राय

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि एआई मॉडल्स आपके डिजिटल फुटप्रिंट से जानकारी इकट्ठा करते हैं। अगर आपने पहले कभी ऐसी कोई फोटो अपलोड की है या आपकी डिवाइस में मौजूद है और आपने गूगल अकाउंट के जरिए एआई टूल को एक्सेस दिया है, तो एआई उन डाटा स्रोतों से भी जानकारी ले सकता है।

“गूगल की जेमिनी नैनो तकनीक आपके लोकेशन, फोटोज, और डिजिटल इतिहास का उपयोग कर सकती है ताकि ज्यादा प्रामाणिक इमेज तैयार की जा सके,” एक टेक एक्सपर्ट ने कहा।

सावधानी जरूरी

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि एआई तकनीक जितनी एडवांस हो रही है, उतना ही जरूरी है कि यूजर्स अपनी प्राइवेसी और डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर सजग रहें।

यदि आप भी किसी AI टूल का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें:

ऐप को गैरजरूरी एक्सेस न दें

अपने डेटा की सेटिंग्स चेक करें

पुरानी फोटोज या व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें कि कहां-कहां सेव हैं

‘बनाना एआई साड़ी ट्रेंड’ ने जहां सोशल मीडिया पर एक नया फैशन क्रिएट किया है, वहीं इससे जुड़े सुरक्षा और गोपनीयता के सवाल भी उठने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ सतर्कता भी बरती जाए।

Read More: Income Tax ITR Filing Date: बड़ी राह, ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 16 सितंबर तक भर सकेंगे रिटर्न

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 PBKS vs CSK : IPL में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…

7 hours ago

Earthquake in Delhi : उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती

Earthquake in Delhi :  शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…

7 hours ago

Iran US War : ईरान-अमेरिका युद्ध में भारी तबाही, पायलट की तलाश में गए US ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया

Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…

8 hours ago

Heartbeat Authentication : पासवर्ड और फिंगरप्रिंट की छुट्टी, अब आपकी दिल की धड़कन से खुलेगा स्मार्टफोन, नई तकनीक ने सबको चौंकाया

Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…

9 hours ago

This website uses cookies.