समाज के निचले तबकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ambikapur News : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुजा प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वृद्धजन, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें, यह सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम से की। यहां वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को परिसर में आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद मंत्री राजवाड़े होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय पहुंचीं, जहां बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंत्री ने शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय सुविधाओं, ऑडियोमैट्री कक्ष और अध्ययन व शयन कक्षों का निरीक्षण किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दर्रीपारा स्थित बालिका बालगृह में भी उन्होंने बच्चियों से मुलाकात कर भोजनकक्ष, शयनकक्ष और मनोरंजन कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चियों की सुरक्षा सर्वोपरि हो तथा संस्थान में आने-जाने वालों की अनिवार्य एंट्री दर्ज की जाए। शक्ति सदन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रवणबधिर तीन बालिकाओं को आशा निकुंज विद्यालय में शिफ्ट करने और बच्चियों को स्वरोजगार उन्मुख शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से मिलने के बाद मंत्री ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शौचालय और शयनकक्षों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालिका एवं बालक संप्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक और बौद्धिक मंदता विद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सरकार चाहती है कि संस्थानों में रहने वाले सभी लोग सम्मान के साथ जीवन यापन करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

Ambikapur News : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुजा प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वृद्धजन, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें, यह सरकार की प्राथमिकता है।

ads
Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरनिरीक्षण की शुरुआत उन्होंने अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम से की। यहां वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को परिसर में आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरइसके बाद मंत्री राजवाड़े होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय पहुंचीं, जहां बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंत्री ने शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय सुविधाओं, ऑडियोमैट्री कक्ष और अध्ययन व शयन कक्षों का निरीक्षण किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दर्रीपारा स्थित बालिका बालगृह में भी उन्होंने बच्चियों से मुलाकात कर भोजनकक्ष, शयनकक्ष और मनोरंजन कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चियों की सुरक्षा सर्वोपरि हो तथा संस्थान में आने-जाने वालों की अनिवार्य एंट्री दर्ज की जाए। शक्ति सदन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रवणबधिर तीन बालिकाओं को आशा निकुंज विद्यालय में शिफ्ट करने और बच्चियों को स्वरोजगार उन्मुख शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया।

नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से मिलने के बाद मंत्री ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शौचालय और शयनकक्षों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालिका एवं बालक संप्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक और बौद्धिक मंदता विद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

Adst

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सरकार चाहती है कि संस्थानों में रहने वाले सभी लोग सम्मान के साथ जीवन यापन करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst