Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 27 और 28 मार्च को सरगुजा संभाग के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक को लेकर 20 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है, जिसमें जनजातीय विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर विलास भोसकर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
राज्यपाल रमेन डेका विभिन्न सामाजिक और विकास कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। चर्चा के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं—
✅ पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन: पौधारोपण को बढ़ावा देना और जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रोत्साहित करना।
✅ जैविक कृषि एवं स्वास्थ्य: जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता, योग और व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
✅ शिक्षा एवं बाल कल्याण: क्षय रोग उन्मूलन, बाल लिंगानुपात संतुलन, बालिकाओं के शाला त्यागी होने की दर को कम करना।
✅ अनाथ एवं श्रमिक बच्चों पर ध्यान: गरीब एवं श्रमिक बच्चों के लिए पुस्तकालय और वाचनालय की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
✅ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्कूल-कॉलेजों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के माध्यम से शिविर, मैगजीन और जागरूकता अभियान आयोजित करना।
✅ एनसीसी एवं राष्ट्रीय धरोहर: युवाओं को एनसीसी के प्रति आकर्षित करना और राष्ट्रीय-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की भावना विकसित करना।
✅ जनजातीय क्षेत्रों का विकास: जनजातीय और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर जोर देना।
गौरतलब है कि राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। सरगुजा प्रवास के दौरान उनके मार्गदर्शन से जिले में कई सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है।
Bilaspur Fuel Crisis: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…
Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…
BRICS Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…
NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…
This website uses cookies.